{"_id":"63fe48898bcd230c0d02b185","slug":"youths-looted-grocerry-shop-owner-na-news-c-17-1-81091-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नकाबपोश बदमाशों ने किराना स्टोर संचालक से की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नकाबपोश बदमाशों ने किराना स्टोर संचालक से की लूटपाट
Wed, 01 Mar 2023 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। सोमवार रात गन्नौर फ्लाईओवर के निकट किराना दुकानदार से नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर लूटपाट की। जिसके बाद दुकानदार ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और थाना गन्नौर में लूटपाट की जानकारी दी। जिसके बाद गन्नौर एसीपी आत्माराम बिश्नोई व गन्नौर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दुकानदार से जानकारी ली।
गन्नौर के जैन गली निवासी अमित मदान ने बताया कि वह सोमवार रात 9 बजे अपनी दुकान पर था। एक कार उसकी दुकान के सामने आकर रुकी, जिसमें तीन चार युवक सवार थे। कार में से दो बदमाश उतरे, जिन्होंने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। उन्होंने हथियार दिखाकर उसके गल्ले में रखे रुपये निकाल लिए और मौके से फरार हो गए। अमित मदान की शिकायत पर थाना गन्नौर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
लगातार दूसरे दिन हुई लूटपाट
क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन लूटपाट हुई है, जिससे व्यापारी वर्ग में भय का माहौल है। रविवार देर रात को भी दुभेटा स्थित शराब ठेके के सेल्समैन के साथ दो नकाबपोश बदमाशों ने मारपीट की और नकदी, मोबाइल व शराब की बोतलें लूटकर फरार हो गए थे। व्यापारियों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने के साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस
एसीपी आत्माराम बिश्नोई ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गन्नौर फाटक पार पुल के नीचे एक दुकान पर लूट हुई है। इसके बाद वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो जानकारी ली। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। इस मामले में टीमें भी गठित कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।