फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youths clash with police over bursting firecrackers with bullets at midnight

Rohtak News: आधी रात बुलेट से पटाखा बजाने को लेकर पुलिस से युवकों की हाथापाई

Fri, 22 Nov 2024 03:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Youths clash with police over bursting firecrackers with bullets at midnight
पटाखे छोड़ने वाली बुलेट बाइक के खिलाफ जिला पुलिस का अभियान सख्त होता जा रहा है। वीरवार रात को अशोका चौक पर एक बुलेट बाइक को जांच के लिए रोका तो उसमें पटाखे की आवाज निकली। इस पर पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया और युवक को हिरासत में लेकर गाड़ी में बैठा लिया, लेकिन युवक के दोस्त उसे पुलिस हिरासत से जबरन छुड़ाकर ले गए। घटना की सूचना डायल 112 पर वायरल की, लेकिन जब तक पुलिस आई, युवक मौके से जा चुके थे।
विज्ञापन


वीरवार देर रात 12 बजे अशोका चौक पर कुछ युवक बाइकों पर सवार होकर आए। उनकी बाइक को जांच के लिए पुलिस ने रोका तो साइलेंसर पटाखे छोड़ रहा था। पुलिस ने बाइक को जब्त करने की कार्रवाई शुरू की। युवकों ने विरोध करना शुरू कर दिया और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। युवकों के गुट ने एकत्र होकर युवक को पुलिस हिरासत से छुड़ाया और भगा दिया। घटना की सूचना पुलिस कर्मचारियों ने डायल 112 पर दी तो कई पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन जब तक युवक जा चुके थे। हालांकि पुलिस ने बुलेट बाइक को कब्जे में लेकर आर्य नगर थाने में भेज दिया है।
विज्ञापन


आर्य नगर थाने के सब इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ने बताया कि बाइक को कब्जे में ले लिया है और उसकी जांच कराई जा रही है, जिसके बाद बाइक मलिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed