फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youthful enthusiasm at the age of 62

Rohtak News: 62 की उम्र में युवाओं जैसा जोश

Tue, 29 Apr 2025 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 29 Apr 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Youthful enthusiasm at the age of 62
28सीटीके24...सतबीर हुड्डा अपने पदकों के साथ। स्रोत पाठक
दीपक खन्ना
विज्ञापन

रोहतक। खेलने और पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती। इसी को साबित करने के लिए विशाल नगर निवासी 62 वर्षीय सतबीर एथलेटिक्स के खेल में प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।
सैन्य सेवा से सेवानिवृत्त सतबीर वर्ष 1990 से एथलेटिक्स में रुचि रख रहे हैं। किलोई गांव के मूल निवासी सतबीर ने बताया कि 27 वर्ष की उम्र में सेना में रहते हुए खेलना शुरू किया था। इसके बाद से अब तक एथलेटिक्स में 160 पदक हासिल किए हैं। इनमें 70 स्वर्ण, 40 रजत व 50 कांस्य पदक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में 21 से 23 अप्रैल को कर्नाटक में आयोजित मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 6 पदक हासिल किए हैं। साथ ही, राष्ट्रीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अनेक पदक जीते हैं। संवाद
विज्ञापन

ये पुरस्कार जीत चुके
सतबीर ने बताया कि वर्ष 2023 में दुबई में आयोजित संयुक्त भारत खेलों इंडिया 60 प्लस की मास्टर एथलेटिक्स में तीन किलोमीटर रेस में स्वर्ण पदक व 5 किमी रेस में रजत पदक प्राप्त किया। कर्नाटक में आयोजित 44वीं राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स में 6 पदक हासिल किए, जिनमें 5 किलोमीटर में स्वर्ण, 15 मीटर में स्वर्ण, 100 मीटर, 200 मीटर व बाधा रेस में रजत पदक है। रिले रेस में दो रजत मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन दो घंटे करते हैं अभ्यास
सतबीर में बताया कि परिवार में बच्चे भी खेल जुड़े हुए हैं। दोनों लड़के नौकरी के साथ खेलों में खूब मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह एथलेटिक्स खेल की दौड़, जंपिंग, थ्रोइंग या वॉकिंग जैसी कई स्पर्धाओं के लिए प्रतिदिन दो घंटे अभ्यास करते हैं।

28सीटीके24...सतबीर हुड्डा अपने पदकों के साथ। स्रोत पाठक

28सीटीके24...सतबीर हुड्डा अपने पदकों के साथ। स्रोत पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed