फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youth should take responsibility for women's self-respect: Arya

महिलाओं के स्वाभिमान की जिम्मेदारी युवाओं को लेनी चाहिए : आर्या

Tue, 25 Feb 2025 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 25 Feb 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Youth should take responsibility for women's self-respect: Arya
24सीटीके33 महायज्ञ के दौरान आहुति डालते मुख्य यजमान व ग्रामीण। स्रोत स्वयं
रोहतक। सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद व बेटी बचाओ अभियान की ओर से बेटी बचाओ चतुर्वेद पारायण महायज्ञ का दूसरा दिन रहा। बेटी बचाओ अभियान की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम आर्या ने कहा कि मां, बहन व बेटी के सम्मान व स्वाभिमान की सुरक्षा जिम्मेदारी युवाओं को लेनी चाहिए। जिस प्रकार परिवार की महिलाओं को सम्मान देते हैं उसी तरह घर से बाहर भी महिलाओं को सम्मान देना चाहिए। महायज्ञ के ब्रह्मा स्वामी वेदप्रकाश ने कहा कि लार्ड मैकाले की शिक्षा पद्धति की जगह गुरुकुलीय शिक्षा प्रणाली देश के सामाजिक, आध्यात्मिक व आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभा सकती है। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं ने कन्या भ्रूण हत्या, नशाखोरी, धार्मिक अंधविश्वास, जातिवाद व सांप्रदायिकता के विरुद्ध आहुति डाली। इस अवसर पर मुख्य यजमान अजय कुंडू, प्रीति आर्या, जिले सिंह आर्य, अंतिम आर्या, महावीर ठेकेदार, कविता कुंडू, बलजीत आर्य, सुदेश, पूनम कुंडू, शीला कुंडू, रोशनी, कमलेश व रश्मि देवी आदि उपस्थित रहे। संयोजक प्रवेश आर्य ने बताया कि इस यज्ञ की पूर्णाहुति अंतरराष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन के अवसर पर नौ मार्च को होगी।
विज्ञापन



---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed