फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youth's revenge ATM card, youth caught on the spot

युवक का बदला एटीएम कार्ड, युवक ने मौके पर दबाेचा

Tue, 24 Aug 2021 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Youth's revenge ATM card, youth caught on the spot
लाखनमाजरा कस्बे के चौक पर एक युवक ने सोनीपत जिले के गांव धनाना के युवक प्रवीण का एटीएम कार्ड बदल लिया। प्रवीण ने शक होने पर उसे काबू किया और अपना कार्ड वापस ले लिया। लाखनमाजरा थाने में बलंबा गांव के युवक राजेश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक प्रवीण ने दी शिकायत में बताया कि रविवार को वह रोहतक अपनी बहन से राखी बंधवाने गया था। जब लाखनमाजरा के चौक पर पहुंचा तो बैंक के एटीएम से पैसे निकालने लगा। पैसे नहीं निकले तो पास खड़े एक युवक ने सहायता करने के नाम पर उसका कार्ड बदल लिया। इसके बाद युवक एटीएम केबिन से जाने लगा। उसे शक हो गया। उसने तत्काल उसे काबू किया और अपना कार्ड वापस ले लिया। पूछने पर युवक ने अपना नाम राजेश निवासी बलंबा गांव बताया। राखी बंधवाने की जल्दबाजी होने के कारण वह रोहतक चला गया और युवक मौके से खिसक गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed