{"_id":"64d3f50976c2066ffa0799c4","slug":"youth-rocked-cultural-performances-rohtak-news-c-17-roh1020-219752-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: युवाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: युवाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मचाया धमाल
विज्ञापन
एमडीयू में आयोजित कार्यक्रम में नृत्य करते विद्यार्थी। संवाद
रोहतक।
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के शैक्षणिक विभागों में चार व पांच वर्षीय समेकित पाठ्यक्रमों के सत्र 2023-24 में नव प्रवेश प्राप्त विद्यार्थियों का बुधवार को जोरदार स्वागत किया गया। नए विद्यार्थियों के स्वागत में आयोजित इंडक्शन कार्यक्रम में उन्हें विवि से परिचित कराने के साथ कर्म करने के लिए प्रेरित किया।
कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने जीवन में सफलता का मार्ग प्रशस्त करने के लिए पैशन विद कम्पैशन का मंत्र दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कलाकारों ने युवाओं में जोश भरने का काम किया। कुलपति ने कहा कि ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था (नॉलेज इकोनॉमी) के दौर में ज्ञान ही सशक्तीकरण की कुंजी है। ज्ञान, कौशल, सृजनशीलता व नवाचार-उद्यमिता का रास्ता सफलता की ओर ले जाएगा। जीवन में लक्ष्य तय कर, कड़ी मेहनत, जोश और जुनून से लक्ष्य प्राप्ति के लिए युवा आगे बढ़ें। विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य रखने और सकारात्मक मनोवृत्ति रखने की जरूरत है।
एमडीयू रजिस्ट्रार प्रो. गुलशन तनेजा ने 1976 से 2023 तक की विश्वविद्यालय की प्रगति यात्रा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि मी दयानंद की विचारधारा से प्रेरित होकर सार्थक पूर्ण शिक्षा हासिल करना विद्यार्थियों का ध्येय होना चाहिए।
विज्ञापन
इससे पूर्व विद्यार्थियों ने नव प्रवेशियों के स्वागत में गीत- आओ साथियों ऋषिकुल में, प्रस्तुत किया। कार्यक्रम समन्वयन व मंच संचालन निदेशक युवा कल्याण डाॅ. जगबीर राठी ने किया। सहायक प्रोफेसर डाॅ. रवि प्रभात ने कुलपति का परिचय प्रस्तुत किया। आभार प्रदर्शन डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. रणदीप राणा ने किया।
उदघाटन सत्र में एमडीयू की प्रथम महिला डाॅ. शरणजीत कौर उपस्थित रही। विवि के डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. सुरेंद्र कुमार, डीन सीडीसी प्रो. एएस मान, प्रॉक्टर प्रो. एससी मलिक, निदेशक आईक्यूएसी प्रो. बी. नरसिम्हन, संकायों के अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक उपस्थित रहे। एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस और वाईआरसी बॉलंटियर्स ने कार्यक्रम व्यवस्था में योगदान दिया। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने भी सहयोग दिया। स्टेज व्यवस्था समन्वयन में सहायक निदेशक युवा कल्याण डाॅ. प्रताप राठी ने योगदान दिया। एमडीयू के राष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाली राजकीय महिला महाविद्यालय की टीम ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। डॉ. सौरभ वर्मा और साथियों ने मधुर गीत प्रस्तुत किए।
विशु के भजनों और स्वरांशी के गीतों पर झूमे श्रोता
कार्यक्रम के पहले दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एमडीयू एलुमनी भजन गायक कुमार विशु व गायिका स्वरांशी ने गीतों की सुंदर महफिल सजाकर उपस्थित जन को मंत्र मुग्ध कर दिया। निदेशक युवा कल्याण डाॅ. जगबीर राठी ने अपना लोकप्रिय हरियाणवी गीत बोल तेरे मीठे मीठे की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत आत्म निर्भर भारत बन कर उभर रहा है। इस नए भारत में युवा वर्ग व विद्यार्थी का विशेष योगदान रहेगा। विशिष्ट अतिथि डीएलसी सुपवा के कुलपति गजेंद्र चौहान ने पूरे मनोयोग से जीवन लक्ष्य हासिल करने का की प्रेरणा दी। निदेशक सीसीपीसी प्रो. सुमित गिल व उपनिदेशक डाॅ. सौरभ कांत ने करियर काउंसलिंग और प्लेसमेंट संबंधी जानकारी दी। इस मौके पर डाॅ. अरुणा तनेजा, फैकल्टी डीन, विभागाध्यक्ष और प्राध्यापक उपस्थित रहे।