फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youth on bail said, get the society abolished

जमानत पर आए युवा बोले, समाज खत्म करवाएं केस

Mon, 28 Sep 2020 02:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Youth on bail said, get the society abolished
Youth on bail said, get the society abolished - फोटो : RohtakCity
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान दर्ज मामलों में जमानत पर आए युवाओं का कहना है कि प्रदेश सरकार व समाज के संगठन मिलकर उनके खिलाफ अदालतों में चल रहे मामलों में वापस करवाएं। ताकि उनके परिवार भी राहत की सांस ले सकें। इसके अलावा सर्व खाप पंचायत द्वारा अब तक युवाओं को की र्गई आर्थिक व सामाजिक मदद के लिए धन्यवाद किया गया। जसिया गांव निवासी पवन ने बताया कि जमानत पर आए युवा सचिन, गौरव, पवन, नसीब, जसबीर, सत्यवान, अरविंद, रवींद्र, अजय व अनिल ने रविवार को जाट भवन के नजदीक सेक्टर एक की मार्केट में मीटिंग की। मीटिंग में युवाओं ने मांग की कि समाज के प्रभावशाली संगठन सरकार से मिलकर केसों को वापस करवाएं। इसके अलावा कहा गया कि फरवरी 2016 से अब तक सर्व खाप पंचायत द्वारा उनको समय पर आर्थिक सहायता दी गई। जो लोग सवाल उठा रहे हैं, उन सवालों का कोई औचित्य नहीं है। इसके अलावा युवाओं ने दादरी से विधायक सोमबीर सांगवान के प्रयासों की भी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed