फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youth of Bohar and Ismaila on remand for snatching car

कार छीनने के आरोप में बोहर व इस्माईला के युवक रिमांड पर

Mon, 10 Jan 2022 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Youth of Bohar and Ismaila on remand for snatching car
रोहतक। सीआईए प्रथम ने लिफ्ट के बहाने सनसिटी में लाढ़ोत रोड पर फाटक के पास कार छीनने के मामले में बोहर निवासी सचिन उर्फ सिन्हा व इस्माईला निवासी अनुज को गिरफ्तार किया है। रविवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। मामले में पुलिस खरावड़ गांव के युवक अंकित को पहले ही गिरफ्तार कर कार को बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन

सीआईए वन इंचार्ज एसआई अनेश कुमार ने बताया कि सोनीपत जिले के गांव सिरसाढ़ निवासी बिजेंद्र ने 31 दिसंबर की रात को सिटी थाने में शिकायत दी थी। आरोप था कि वह दिल्ली की गैस कंपनी में नौकरी करता है। साथ ही अपनी ससुराल रोहतक स्थित पाड़ा मोहल्ला में आया हुआ था। रात को करीब 10 बजे दिल्ली जा रहा था। जब लाढ़ोत रोड पर पहुंचा तो सनसिटी के पास रेलवे फाटक बंद मिली। फाटक खुलने के बाद वह कार चलाने लगा। तभी तीन युवक आए और पिस्तौल अड़ाकर उसकी कार छीनकर ले गए। सीआईए प्रथम के मुताबिक सूचना मिली कि कार छीनने के मामले में खरावड़ गांव के युवक अंकित का हाथ है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को देसी पिस्तौल सहित काबू किया। साथ ही एक दिन के रिमांड पर लेकर उससे छीनी गई कार भी बरामद कर ली। अंकित ने खुलासा किया कि उसके साथ वारदात में बोहर निवासी सचिन उर्फ सिन्हा व इस्माईला निवासी अनुज भी शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से 11 हजार की नकदी व मोबाइल फोन भी बरामद किया जाना है।
विज्ञापन

बाक्स
नए साल का जश्न मनाने के लिए अनुज बना मासूम, अंकित ने तानी पिस्तौल
सीआईए पुलिस के मुताबिक तीनों दोस्त 12वीं पास हैं और योजना के तहत कार छीनने का प्लान बनाया। तीनों सनसिटी के पास रेलवे फाटक के नजदीक पहुंचे। तय हुआ कि जो भी कार रुकेगी, उसके चालक से अनुज लिफ्ट मांगकर शीशा नीचे करवाएगा। इसके बाद अंकित अपनी पिस्तौल उस पर तान देगा। इसके बाद तीनों नए साल का जश्न मनाएंगे। उन्हाेंने देखा कि कार चालक फाटक खुलने के बाद चलने की तैयारी कर रहा है। तभी अनुज चालक के नजदीक पहुंचा और मासूम बनकर लिफ्ट मांगी। इसी बीच उसके साथी भी आ गए। कार चालक बिजेंद्र ने कार का शीशा नीचे कर दिया और तीन युवकों को लिफ्ट देने से इनकार कर दिया। जैसे ही वह शीशा ऊपर करने लगा, तभी आरोपी अंकित ने उसपर पिस्तौल तान दी। कार चालक ने गाड़ी रोकी और नीचे उतार आया। इसके बाद तीनों कार, 11 हजार की नकदी व मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed