फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youth killed in mutual enmity in Bahubakarpur

बहुअकबरपुर में आपसी रंजिश में युवक की हत्या, मुख्य आरोपी राजपाल गिरफ्तार

Mon, 20 Apr 2020 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Youth killed in mutual enmity in Bahubakarpur
गांव बहू अकबरपुर निवासी देवेंद्र की हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी राजपाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। वारदात में शामिल अन्य आरोपी फरार चल रहे है, जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

बहू अकबरपुर थाना प्रभारी जितेंद्र ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बहू अकबरपुर में देवेंद्र उर्फ देवा की लड़ाई-झगड़े में मौत हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक देवेंद्र के भाई जितेंद्र निवासी की शिकायत पर 6 व्यक्तियों को नामजद करते हुए धारा 302,120बी, 34 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की जांच पुलिसकर्मी सुखबीर सिंह द्वारा अमल में लाई गई। इस दौरान सामने आया कि 19 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे दोनों भाई जितेंद्र व देवेंद्र तालाब पर गए थे। वहां पर गांव के बिट्टू, धारी, सचिन, काला व पटवारी के साथ उनका झगड़ा हो गया। युवकों ने उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी। रात के समय खाना खाने के बाद देवेंद्र
विज्ञापन

प्लॉट की तरफ गया था, जहां पर गांव के राजपाल व बिट्टू ने उसके साथ मारपीट की। मौके पर उसका भाई जितेंद्र व पिता देवेंद्र को छुड़ाने के लिए आए तो राजपाल व बिट्टू घायल अवस्था में देवेंद्र को छोड़कर फरार हो गए। देवेंद्र के सिर व शरीर पर चोटों के निशान थे। वारदात में लगी चोटों के कारण देवेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि मृतक देवेंद्र उर्फ देवा का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। देवेंद्र के खिलाफ हत्या के प्रयास के दो मामले व धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज है। 2019 में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव बहू अकबरपुर निवासी युवक पर गोली चलाई थी, जिसमें देवेंद्र उर्फ देवा गिरफ्तार होकर जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ था। मामले की गहनता से जांच पुलिस ने छापेमारी करते हुए सोमवार को आरोपी राजपाल निवासी गांव बहू अकबरपुर को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ पर सामने आया कि आरोपी ने 19 अप्रैल को हुए झगड़े के कारण ही देवेंद्र उर्फ देवा की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed