{"_id":"60b29b5f8ebc3e29b573767e","slug":"youth-killed-in-majra-village-with-sharp-weapon-dead-body-found-in-bushes-rohtak-news-rtk610649567","type":"story","status":"publish","title_hn":"माजरा गांव में युवक की तेजधार हथियार से हत्या, झाड़ियों में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माजरा गांव में युवक की तेजधार हथियार से हत्या, झाड़ियों में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। मस्तनाथ विवि के नजदीक माजरा गांव में 40 वर्षीय व्यक्ति की किसी ने तेजधार हथियार से वार करके हत्या कर दी। उसका शव गांव से बाहर झाड़ियों में शनिवार शाम को मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है, जिसके चलते गांव के चार युवकों की पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम को सूचना मिली कि माजरा गांव के नजदीक झाड़ियों में एक व्यक्ति का लहूलुहान हालत में शव पड़ा है। मामले की सूचना मिलने पर आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शनाख्त की। पता चला कि 40 वर्षीय सुखबीर उर्फ राजा मेहनत मजदूरी करता था। साथ ही लकवा लगने के कारण घर पर रहता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुबह कुछ लोग उसे घर से बुलाकर ले गए। इसके बाद वह वापस नहीं आया। शाम को परिजनों को पता चला कि सुखबीर का शव गांव से थोड़ी दूर झाड़ियों में पड़ा है। वे तुरंत मौके पर पहुंचे। उधर, से आईएमटी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह व एफएसएल प्रभारी डॉ. सरोज दहिया ने मौके का मुआयना किया। मृतक के गले के आसपास तेजधार हथियार से वार किया गया था। आशंका है कि हत्या के बाद यहां शव फेंका गया है। जांच में पुलिस को पता चला कि सुखबीर पक्ष के युवक से दूसरे पक्ष का पुराना विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी के चलते वारदात की गई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
वर्जन
माजरा गांव निवासी सुखबीर की तेजधार हथियार से हत्या की गई है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश की बात भी सामने आ रही है। अभी शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई में रखवाया गया है। कोरोना रिपोर्ट आने के बाद रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
- कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी आइएमटी