फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youth injured in road accident dies on 11th day

सड़क हादसे में घायल युवक की 11वें दिन मौत

Wed, 05 Oct 2022 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in road accident dies on 11th day
गोहाना रोड पर ब्राह्मणवास गांव के नजदीक बाइक सवार युवक सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकरा गया था। टक्कर में घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनीपत जिले के गांव रुखी निवासी सूरज के रूप में हुई है । उसके चाचा के बयान पर सदर थाने में कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

रुखी गांव निवासी जगमेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 सितंबर को वह रोहतक जा रहा था। जब वह ब्राह्मणवास फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचा तो एक बाइक सवार सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकरा गया। उसने नजदीक जाकर देखा तो वह उसका भतीजा सूरज था। कैंटर चालक ने लापरवाही से अपनी गाड़ी सड़क के ऊपर खड़ी कर रखी थी। इसके चलते हादसा हुआ है। घायल भतीजे को पीजीआई में दाखिल कराया। भाई ने पुलिस कार्रवाई से मना कर दिया था। अब उसके भतीजे की मौत हो गई है। कैंटर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed