फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youth held with 1.120 kg charas

Rohtak News: 1.120 किलोग्राम चरस के साथ युवक काबू

Tue, 27 Dec 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Youth held with 1.120 kg charas
रोहतक। स्टेट नारकोटिक्स विभाग की टीम ने इंदिरा कालोनी में छापा मारकर झुग्गी के अंदर से एक युवक को काबू किया, जिसके पास से एक किलो 120 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ के बाद विभाग की टीम अब उस युवक की तलाश कर रही है, जहां से माल आया है।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस लाइन में मीडिया से बातचीत करते हुए नारकोटिक्स विभाग के एएसपी मयंक मिश्रा ने बताया कि विभाग की टीम पुराने बस स्टैंड पर थी। सूचना मिली कि इंदिरा कॉलोनी निवासी संदीप अपने प्लाट में झुग्गी डालकर चरस बेच रहा है। टीम ने योजना के तहत छापा मारकर आरोपी युवक संदीप को काबू किया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक किलो 120 ग्राम चरस बरामद हुई। एएसपी ने बताया कि पूछताछ में अहम सुराग लगे हैं। जांच टीम गिरोह की गहराई तक जाएगी, जहां से नशीला पदार्थ रोहतक भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed