Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youth from Rohtak arrested in connection with a

Rohtak News: 9.20 लाख की साइबर ठगी में रोहतक का युवक गिरफ्तार

Mon, 23 Nov 2026 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Youth from Rohtak arrested in connection with a
पंचकूला। एआई और ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देकर 9.20 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर क्राइम थाना सेक्टर-20 पुलिस ने रोहतक के गांव बेदवा निवासी संदीप (28) को गिरफ्तार किया है। आरोपी टेलीग्राम के जरिये संपर्क कर ठगी करता था। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि 4 अगस्त 2026 को फेसबुक पर एआई और निवेश से संबंधित विज्ञापन देखकर उसने अपनी जानकारी साझा की थी। इसके बाद अलग-अलग नंबरों से फोन आने लगे। आरोपियों ने कंपनी से जुड़ा बताकर निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने का भरोसा दिया। राहुल नाम के व्यक्ति ने टेलीग्राम के जरिये संपर्क कर ट्रेडिंग के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में रुपये जमा करवाए।
विज्ञापन


पीड़ित ने 18 से 25 अगस्त के बीच कुल 9.20 लाख रुपये ट्रांसफर किए। आरोपियों ने निवेश पोर्टल पर रकम और मुनाफा बढ़ता हुआ दिखाया, लेकिन पैसे निकालने पर रकम वापस नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक खातों और मोबाइल नंबरों से खुलासा

शिकायत के आधार पर पुलिस ने 31 अगस्त को मामला दर्ज किया था। जांच में बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और लेनदेन की पड़ताल के बाद संदीप को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब ठगी में शामिल अन्य आरोपियों और रकम के लेनदेन की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed