फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youth from Bhiwani and Rohad arrested on charges of bike theft

Rohtak News: बाइक चोरी के आरोप में भिवानी व रोहद के युवक गिरफ्तार

Wed, 22 Nov 2023 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 22 Nov 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Youth from Bhiwani and Rohad arrested on charges of bike theft
रोहतक। पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक आरोपी भिवानी तो दूसरा झज्जर जिले के गांव रोहद का रहने वाला है। सिविल लाइन थाना प्रभारी हरनारायण ने बताया कि शास्त्री कॉलोनी निवासी गोविन्द 9 अगस्त को शिकायत दी थी कि वह अपने निजी काम से शीलाबाई पास रोहतक की तरफ जा रहा था। पेट्रोल खत्म होने के कारण गोविंद ने अपनी मोटरसाइकिल को वहीं पर छोड़ दिया। 15 मिनट बाद वापस आया तो बाइक गायब मिली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भिवानी निवासी नरेश को काबू किया है। आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। जांच में पुलिस को पता चला है कि आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। अंबाला व कैथल में 5 केस दर्ज हैं, जिनमें से चार में आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। वहीं, सिटी थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि सैनिक कॉलोनी निवासी पंकज ने 20 नवंबर को शिकायत दी थी कि उसने बाइक पंजाब नैशनल बैंक के पीछे खड़ी की थी। वापस आया तो बाइक नहीं मिली। पुलिस ने अब रोहद निवासी बिजेंद्र को काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed