{"_id":"678248b5b7446e1c20024123","slug":"youth-from-baniyani-and-hanuman-colony-arrested-in-firing-case-in-mdu-rohtak-news-c-17-roh1019-579136-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एमडीयू में फायरिंग केस में बनियानी व हनुमान कॉलोनी के युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एमडीयू में फायरिंग केस में बनियानी व हनुमान कॉलोनी के युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस ने एमडीयू में खेड़ी साध के छात्र पर फायरिंग के केस में बनियानी गांव निवासी अमन व खिड़वाली हाल में हनुमान कॉलोनी निवासी अमन को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया।
सीआईए द्वितीय प्रभारी एसआई सतीश कादियान ने बताया कि 30 दिसंबर को सूचना मिली कि एमडीयू में हट के पास गोली चली है। जांच की तो खेड़ी साध निवासी विक्की ने बयान दर्ज करवाए। बताया कि वह एमडीयू में आया हुआ था। दोस्त के साथ विवि की हट में चाय पीने चला गया। चाय पीकर हितेश गाड़ी में बैठ गया। विक्की फोन सुनते हुए चलने लगा तो अंशुल, रोबिन, लव मलिक, राहुल व कई अन्य युवकों लाठी-डंडों व हथियारों सहित आए। आरोप था कि युवकों ने विक्की पर जान से मारने की नीयत से गोली चलानी शुरू कर दी। विक्की ने लड़कों के हॉस्टल में छुपकर जान बचाई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बनियानी निवासी अमन व खिड़वाली निवासी अमन को गिरफ्तार किया। मामले में आरोपी रोबिन व देव को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वारदात के पीछे दो साल पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ
विज्ञापन