फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youth found costly to download app In Rohtak, accused robbed him pretext of doing immoral work

Rohtak: युवक को ऐप डाउनलोड करना पड़ा महंगा, आरोपियों ने 500 रुपये में अनैतिक कार्य करने का झांसा देकर लूटा

Thu, 11 Jan 2024 11:22 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 11 Jan 2024 11:22 AM IST
सार

पीड़ित ने बताया कि उसने मोबाइल फोन में एक ऐप डाउनलोड की थी। ऐप पर अनैतिक कार्य संबंधित चेटिंग शुरू हुई। इसके लिए उसका मोबाइल नंबर ले लिया गया। मंगलवार को उसके पास एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि अनैतिक कार्य के लिए 500 रुपये लगेंगे।

विज्ञापन
Youth found costly to download app In Rohtak, accused robbed him pretext of doing immoral work
demo

विस्तार

रोहतक के गांव भगवतीपुर के एक युवक को अनैतिक कार्य करने के लिए ऐप डाउनलोड करना महंगा पड़ गया। गिरोह ने कॉल करके युवक को जींद रोड के पास रजभाये की पटरी पर बुलाया और 500 रुपये खर्चा बताया। युवक के वहां पहुंचने पर बदमाश मोबाइल फोन, चांदी का कड़ा, सोने की चेन, नकदी व कपड़े लूटकर ले गए। इस संबंध में सिटी थाने में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसने मोबाइल फोन में एक ऐप डाउनलोड की थी। ऐप पर अनैतिक कार्य संबंधित चेटिंग शुरू हुई। इसके लिए उसका मोबाइल नंबर ले लिया गया। मंगलवार को उसके पास एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि अनैतिक कार्य के लिए 500 रुपये लगेंगे। उसे पहले जींद बाईपास पर बुलाया गया। वह स्कूटी लेकर चला गया। वहां एक युवक कार में मिला। बोला कि लड़की आगे ड्रेन नंबर आठ के पास मिलेगी।
विज्ञापन


इसके बाद वह स्कूटी पर सुन्दरपुर रोड पर रजभाये के पास चला गया। वहां अचानक दो-तीन युवक आए और आरोपियों ने उसकी जैकेट व जूते उतरवा लिए। इसके बाद मारपीट कर आई फोन, चांदी का कड़ा,  सोने की चेन, 17 हजार रुपये की नकदी, हेलमेट व जूते ले लिए। साथ ही धमकी देकर चले गए। उस समय वह डर के मारे घर चला गया। अब थाने में आकर पीड़ित ने शिकायत दी है। पुलिस ने योजना के तहत लूट का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए दिए गए मोबाइल नंबर की डिटेल खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed