फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youth festival: Rohtak colleges dominated on the second day

युवा उत्सव : दूसरे दिन रोहतक के कॉलेजों का रहा दबदबा

Fri, 24 Dec 2021 02:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Youth festival: Rohtak colleges dominated on the second day
युवा समारोह में स्टेज हरियाणवी लोक नृत्य प्रस्तुत करती छात्रा। अमर उजाला
रोहतक। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में तीन दिवसीय क्षेत्रीय कला संगम युवा समारोह के दूसरे दिन रोहतक के कॉलेजों का दबदबा बना रहा। युवाओं मंच पर अपनी प्रस्तुतियों से धमाल मचाया। कॉलेज परिसर में छह मंचों पर एकल नृत्य, संस्कृत नाटक, हिंदी-अंग्रेजी वाद-विवाद, हरियाणवी कविता, पोस्टर मेंकिग, बेकार चीजों से बेहतर चीजें बनाने में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा व हुनर दिखाया।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त डॉ. नरहरि बांगड़ ने बतौर मुख्य अतिथि उत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने जीवन की सार्थकता में सांस्कृतिक गतिविधियों के महत्व प्रकाश डाला। एमडीयू की प्रथम महिला डॉ. शरणजीत कौर ने कहा कि मूकबधिर बच्चे समाज का अहम हिस्सा हैं। हमें उनका ध्यान रखना चाहिए। सतीश नांदल क्षेत्रीय युवा समारोह में विशिष्ट अतिथि रहे। प्राचार्य मेजर दिनेश सहारन व कालेज काउंसिल ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

पहले मंच पर एकल नृत्य, पुरुष एकल नृत्य, महिला फोक सॉन्ग सांस्कृतिक गतिविधियां हुई। दूसरे मंच पर संस्कृत नाटक, समूह गान हरियाणवी व समूह गान पाश्चात्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अलावा अलग-अलग मंचों पर कविता पाठ, पंजाबी, हरियाणवी व हिंदी, वाद-विवाद, पोस्टर मेकिंग गतिविधियां हुई। दोपहर बाद के सत्र में अतिथि रोडवेज जीएम दलबीर सिंह व एमडीयू कुलसचिव डॉ. गुलशन तनेजा रहे। निर्णायक मंडल ने हर प्रस्तुति के बाद प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाली टीमों के परिणाम दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं के हंगामे ने बढ़ाई सख्ती, पहचान पत्र से मिला प्रवेश
उत्सव के दूसरे कॉलेज परिसर युवाओं से खचाखच भरा नजर आया। आयोजन स्थल पर बने विभिन्न मंचों व पंडालों में हर तरफ युवाओं का हुजूम बना रहा। मुख्य पंडाल में शाम तक खड़ा होने की भी जगह नहीं मिली। इस कारण धक्का मुक्की भी हुई। यह धक्का मुक्की कुछ युवाओं के बीच हंगामे की वजह बन गई। नतीजतन कॉलेज प्रशासन ने व्यवस्था बनाने के लिए सख्ती बरतते हुए पहचान पत्र देख कर युवाओं को प्रवेश करने दिया। इसके बाद व्यवस्था कुछ पटरी पर लौटी। भीड़ के कारण वीरवार को भी कॉलेज के बाहर सड़क पर जाम के हालात बने रहे। दोपहर को वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को वहां से निकलने में काफी समय लगा। यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

यूं रहे आज के परिणाम
कार्टूनिंग में टीका राम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत प्रथम, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय रोहतक द्वितीय, जीवीएम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत तृतीय रहा। सिंग फॉर पेरेंट्स में नेकीराम कॉलेज प्रथम, यूटीडी एमडीयू द्वितीय, सीआरए पीजी कॉलेज सोनीपत तृतीय रहा। हरियाणवी स्किट में एलएन हिंदू कॉलेज रोहतक प्रथम, नेकीराम शर्मा कॉलेज द्वितीय, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय रोहतक तृतीय रहा। इंडियन क्लासिकल म्यूजिक प्रकोशन में सीआरए पीजी कॉलेज रोहतक प्रथम, नेकीराम शर्मा कॉलेज द्वितीय, यूटीडी एमडीयू तृतीय रहा। इंडियन क्लासिकल म्यूजिक नोन प्रकोशन में नेकीराम शर्मा कॉलेज प्रथम, यूटीडी एमडीयू द्वितीय, जीवीएम गर्ल्स कॉलेज रोहतक तृतीय रहा। माइम में एमकेजेके कॉलेज प्रथम, एसजेके कॉलेज कलानौर द्वितीय, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय तृतीय रही। हरियाणवी फोक डांस में जाट कॉलेज रोहतक प्रथम, सीआरए पीजी कॉलेज सोनीपत द्वितीय, गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज तृतीय रहा। पंजाबी काव्य पाठ में हिंदू कॉलेज सोनीपत प्रथम, गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज द्वितीय, एमकेजेके कॉलेज तृतीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed