{"_id":"e952b460ada2609601a58bc505eae5e7","slug":"youth-festival-in-ic-collage-boys-on-attacking-mood-teachere-taken-head-to-head-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्ल्स कॉलेज में बाहरी लड़के बेकाबू, शिक्षिकाओं को उठाने पड़े डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्ल्स कॉलेज में बाहरी लड़के बेकाबू, शिक्षिकाओं को उठाने पड़े डंडे
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 06 Nov 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसी कॉलेज में चल रहा जोनल यूथ फेस्टिवल बृहस्पतिवार को अव्यवस्थाओं के
विज्ञापन
बीच समाप्त हो गया। फेस्टिवल के आखिरी दिन गर्ल्स कॉलेज में बाहरी लड़कों
ने जमकर उत्पात मचाया। एक बारगी ऐसा लगा मानो लड़कियों के इस कॉलेज में
पूरी तरह से लड़कों का ही राज हो।
बाहरी लड़कों ने यूथ फेस्टिवल में आई छात्राओं पर कमेंट्स तक किए। बेकाबू होते हालात और बाहरी युवकों की हूटिंग के बीच एक घंटे तक कार्यक्रम को रोकना भी पड़ा। व्यवस्था बनाने के लिए कॉलेज की महिला शिक्षकों को भी हाथों में डंडे थामने पड़े। ऐसा एक बार नहीं, कई बार हुआ। इसके बाद भी कॉलेज में लड़कों को नियंत्रित करने के लिए कोई इंतजाम नजर नहीं आए। इन सबके बीच कॉलेज में भीड़ का फायदा बाहरी युगल ने भी उठाया। यहां तक कि एक युगल सीढ़ियों के नीचे खड़े होकर काफी देर तक बातें करता रहा। लड़कों ने कमेंट्स किए, फिर भी युगल वहां से नहीं उठा।
फब्तियां कसीं, नहीं था डर
फाइन आर्ट डिपार्टमेंट के सामने ग्राउंड में कुछ छात्राएं बैठी बात कर रही थीं। उन्हें देख बाहरी युवकों ने शोर करना शुरू कर दिया। फब्तियां भी कसी। इस पर छात्राएं वहां से उठकर चली गई। लेकिन किसी ने इन युवकों को नहीं रोका और न ही कॉलेज से बाहर निकाला गया।
नहीं लगाया पुरुष टॉयलेट का बोर्ड
इतने बड़े आयोजन में लड़कों के आने की जानकारी सभी को थी। इसके बावजूद किसी भी टॉयलेट पर पुरुष टॉयलेट का बोर्ड नहीं लगाया गया। कई बार शर्मसार करने वाली स्थिति भी बनी।
थामना पड़ा डंडा
टेंट केपोल पर ही चढ़ गया युवक
हरियाणवी ग्रुप डांस का खुमार एक युवक पर ऐसा चढ़ा कि वह सारे हदे ही भूल गया और पंडाल में लगे एक पोल पर चढ़ गया। वह बहुत देर तक वहीं पर रहा। जबकि आसपास के दर्शकों ने दबाव बनाया तब कहीं जाकर उसे नीचे उतारा गया।