फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   youth festival, activity, youth, festival, haryana, rohtak, minister, cultural

रंग भरी पिचकारी मारी, भीगी मोरी चुनियारी...

Fri, 21 Oct 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 21 Oct 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
youth festival, activity, youth, festival, haryana, rohtak, minister, cultural
गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में जोनल यूथ फेस्टिवल, 27 कॉलेजों के प्रतिभागी हुए शामिल, देर शाम तक मचाया धमाल - फोटो : amar ujala
तेरे मिठड़े नी लगदे बोल...। रंग भरी पिचकारी मारी, भीगी मोरी चुनियारी...। घाघर ले जा तू मेरी...। झिंगालाला हो हो..। एक ही मंच पर राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र और आदिवासी संस्कृति की संयुक्त झलक देखने को मिली। इस दौरान प्रतिभागियों ने प्रस्तुति के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, अभिभावकों व शिक्षकों का आदर, सिपाहियों का सम्मान, स्वच्छता और नशे से दूर रहने का भी संदेश दिया। मौका था गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में जोनल यूथ फेस्टिवल का। इसमें 27 कॉलेजों के प्रतिभागियों से देर शाम तक करीब 20 इवेंट्स में धमाल मचाया।
विज्ञापन


 फेस्टिवल के पहले दिन मुख्य स्टेज पर ग्रुप डांस और नृत्य की छटा बिखरी। स्टेज दो पर सुरों के संगम ने श्रोताओं को निहाल कर दिया। स्टेज चार पर गजलाें और कविताआें का दौर चला तो स्टेज पांच पर पेंटिंग में प्रतिभागियों ने विभिन्न रंग उकेरे। स्टेज तीन पर प्रतिभागियों ने विभिन्न मुद्दाें पर संस्कृत भाषा में वाद-विवाद किया तो श्लोक भी बोले। सामान्य ग्रुप डांस में तो जाट कॉलेज की टीम ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर बाजी मार ली। लालनाथ हिंदू कॉलेज ने दूसरा और गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


ये रहे परिणाम :-

सिंग फॉर पैरेंट्स : वैश्य महिला महाविद्यालय ने पहला, आईसी कॉलेज रोहतक ने दूसरा और पंडित नेकीराम कॉलेज ने तीसरा स्थान पाया।
शास्त्रीय नृत्य : पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज ने प्रथम और वैश्य महिला महाविद्यालय ने दूसरा स्थान पाया।
शास्त्रीय संगीत गायन : आईसी कॉलेज रोहतक प्रथम रहा।
शास्त्रीय संगीत इंस्ट्रूमेंटल : पंडित नेकीराम शर्मा कालेज को पहला स्थान।
शास्त्रीय संगीत एनपी : यूटीडी प्रथम और पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज दूसरे स्थान पर रहा।
समूह गान भारतीय : नेकीराम शर्मा कॉलेज प्रथम, आईसी कॉलेज रोहतक दूसरे और यूटीडी तीसरे स्थान पर रहा।
संस्कृत भाषण : यूटीडी ने पहला, एसजेकेसी कलानौर दूसरे और श्री लालनाथ हिंदू कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा।
श्लोक उच्चारण : एसजेकेसी कलानौर प्रथम, एमकेजेके दूसरे और वैश्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग तीसरे स्थान पर रहा।
काव्य पाठ हिंदी : श्री लालनाथ हिंदू कॉलेज ने पहला, गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज ने दूसरा और एसजेकेसी कलानौर तीसरे स्थान पर रहा।
काव्य पाठ पंजाबी : वैश्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ने प्रथम, यूआईईटी रोहतक ने द्वितीय और पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
काव्य पाठ उर्दू : पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज प्रथम, आईसी कॉलेज रोहतक ने द्वितीय और वैश्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग तृतीय स्थान पर रहा।
क्ले मोल्डिंग : यूटीडी ने पहला, लालनाथ हिंदू कॉलेज ने दूसरा और जाट कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा।
आन दी स्पॉट पेंटिंग : यूटीडी पहले, जाट कॉलेज दूसरे और आईसी कॉलेज रोहतक तीसरे स्थान पर रहा।
काटूर्ऩिग : वैश्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ने प्रथम, पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज ने द्वितीय और आईसी कॉलेज रोहतक तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed