{"_id":"6748abd8a81337776502d6ab","slug":"youth-encouraged-to-make-career-in-indian-army-rohtak-news-c-17-roh1020-553266-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: युवाओं को भारतीय सेना में कॅरिअर बनाने के लिए किया प्रोत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: युवाओं को भारतीय सेना में कॅरिअर बनाने के लिए किया प्रोत्साहित
विज्ञापन
रोहतक। भारतीय सेना बलों में कॅरिअर विषय पर जाट कॉलेज में वीरवार को विशेष व्याख्यान के माध्यम से युवाओं को सेनाओं में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया गया। सेना के हिसार कैंट द्वारा सप्त शक्ति स्टूडेंट आउटरिच कैंपेन के तहत मेजर रघुविंद्र सिंह शेखावत विद्यार्थियों से मिले। मेजर शेखावत का प्राचार्य डॉ. शबनम राठी, डॉ. रामिंद्र हुड्डा और एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. विवेक दांगी ने स्वागत किया। मंच संचालन डॉ. जसमेर सिंह ने किया।
मेजर शेखावत ने बताया मिलिट्री सेवाओं में प्रवेश के लिए कैसे तैयारी करें और कब और कौन सी परीक्षा देकर सेनाओं में कॅरिअर बना सकते हैं। 12वीं के बाद विद्यार्थी एनडीए की परीक्षा की तैयारी करके सेना में अच्छे पदों पर जा सकते हैं। उन्होंने एसएसबी पर भी विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए। भारतीय सेना की प्राइमरी भूमिका देश की अंदरूनी और बाहरी सुरक्षा करना होता है।
एक्स सर्विस मेन लीग के प्रदेश प्रवक्ता कैप्टन जगबीर मलिक ने बताया कि सेना अनुशासन के साथ जीने का तरीका भी सिखाती है। उन्होंने मिलिट्री सेवाओं के दौरान व बाद में मिलने वाले लाभों व पदोन्नति पर विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. उषा छिल्लर, डॉ. सुशीला डबास, हिसार कैंट से रिसालदार, वजीर सिंह सहित सभी एनएसएस व एनसीसी के वालिंटियर्स मौजूद रहे।