फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youth drowned in canal, police and divers gathered in search

नहर में बहा युवक, पुलिस व गोताखोर जुटे तलाश में

Wed, 20 Apr 2022 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Youth drowned in canal, police and divers gathered in search
सांपला। हसनगढ़ के पास से गुजर रही एनसीआर नहर में 24 वर्षीय युवक नहर में नहाते समय संदिग्ध परिस्थितियों में बह गया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस व गोताखोरों की टीम तलाश करने में जुटी हुई है। देर शाम तक उसका सुराग नहीं लग पाया था। बताया गया कि यूपी के बहराइच का रहने वाला राजू जिला सोनीपत के गांव कड़ोली निवासी एक परिवार के पास नौकरी करता था।
विज्ञापन

मालिक राजू के अनुसार सोमवार दोपहर बाद नौकर राजू अपने दोस्तों के साथ हसनगढ़ के पास से गुजरने वाली माइनर में नहाने आ गया। माइनर में कई युवक नहा रहे थे। वह माइनर में नहाने घुसा तो उसके अंदर चला गया। देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो उन्होंने उसके दोस्तों से संपर्क किया। दोस्तों ने बताया कि राजू नहर में बह गया। घटना की सूचना पुलिस व युवक के परिजनों को दी। मंगलवार को पुलिस ने गोताखोर बुला कर युवक की दोपहर बाद तक माइनर में तलाश की, लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद गोताखोर भी चले गए। युवक के परिजन भी अभी तक सांपला नहीं पहुंचे हैं। पुलिस का कहना है कि माइनर में युवक की तलाश कर ली लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है। सभी पुलिस स्टेशनों पर भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed