{"_id":"653817dc26ddb9dfbf074234","slug":"youth-dies-in-hospital-after-donating-blood-commotion-rohtak-news-c-17-roh1020-278511-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रक्तदान के बाद अस्पताल में युवक की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रक्तदान के बाद अस्पताल में युवक की मौत, हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। शहर के शीला बाईपास स्थित सनफ्लैग अस्पताल में मंगलवार शाम रक्तदान करने के बाद एक युवक की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया और शव को अस्पताल के बाहर सड़क पर रखकर धरना किया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी रवि खुंडिया मौके पर पहुंच गए और पीड़ितों की बात सुनीं। पीड़ित पक्ष ने अपना शिकायती पत्र भी डीएसपी को सौंपा।
सोनीपत के गांव मुड़लाना निवासी 30 वर्षीय मनीष ने सोमवार को रोहतक के सनफ्लैग अस्पताल में रक्तदान किया था। रक्तदान के बाद मनीष अपने घर पर चला गया। यहां उसकी तबीयत खराब हो गई। इस कारण परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए खानपुर के अस्पताल में रेफर कर दिया। खानपुर ले जाते समय रास्ते में मनीष ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत के चलते परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि रक्तदान के दौरान भी मनीष को चक्कर आए, लेकिन डॉक्टरों ने लापरवाही बरती। अब इस मामले की जांच की जाए व लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसी मांग को लेकर वे शाम करीब पांच बजे अस्पताल के बाहर सड़क पर आ गए। यहां शव जमीन पर रखकर धरना शुरू किया। देर शाम तक धरना जारी रहा। डीएसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
परिजनों ने एसपी के नाम दिया ज्ञापन
मुड़लाना के मनीष की मौत के बाद परिजनों ने धरना देकर रोष प्रकट किया। कहा कि अस्पताल स्टाफ व डॉक्टर के खिलाफ लापरवाही बरतने व हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए। यही नहीं अस्पताल को सील करने की भी मांग की गई है। परिजनों ने बताया कि मनीष शादीशुदा था। शादी के बाद इसका छह माह का बच्चा है। इसके अलावा उसकी पत्नी करीब तीन माह की गर्भवती है।
विज्ञापन
अस्पताल में कुछ लोगों ने रक्तदान किया था। इनमें से एक की तबीयत बिगड़ गई। बाद में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। इसके लिए पीड़ित शिकायत दें, नियमानुसार जांच हो। जांच में जो तथ्य सामने आते हैं, उसी आधार पर अगली कार्रवाई की जाए।
डॉ. दिनेश सनसनवाल, निदेशक, सनफ्लैग अस्पताल।
निजी अस्पताल में मरीज की मौत का मामला सामने आया है। इस बारे में शिकायत मिली है। फिलहाल परिवार के लोग अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इन्हें यहां से हटाने का प्रयास किया जा रहा है। स्वास्थ्य इस मामले की जांच कर रिपोर्ट देगा। इसके बाद पुलिस अगली कार्रवाई करेगी।
सन्नी, प्रभारी, सुरक्षा शाखा, पुलिस अधीक्षक।