फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youth dies in a car collision, corona infected in investigation

कार की टक्कर में युवक की मौत, जांच में शव मिला कोरोना संक्रमित

Wed, 21 Apr 2021 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in a car collision, corona infected in investigation
सांपला (रोहतक)। कस्बे के दहकोरा रोड पर सोमवार की रात कार की टक्कर में बाइक सवार नया बांस गांव के 24 वर्षीय युवक फूल कुमार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गांव का ही युवक हरदेव घायल हो गया। पीजीआई में जांच के दौरान शव कोरोना संक्रमित मिला, जिसे पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को परिजनों की मौजूदगी में नगर निगम के हवाले किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नया बांस गांव निवासी फूल कुमार व हरदेव सोमवार की देर शाम लुहारहेड़ी मार्ग पर किसी काम से गए थे। वहां पर उनका किसी बात को लेकर एक स्कॉर्पियो सवार युवकों के साथ झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। बाद में गांव के कुछ युवक और पहुंच गए, लेकिन तब तक स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया था। फूल कुमार व हरदेव अपनी बाइक पर सवार होकर सड़क की तरफ जाने लगे तो अज्ञात कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में फूल कुमार की मौत हो गई और हरदेव गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने व अज्ञात युवकों के खिलाफ झगड़ा करने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जांच में मृतक मिला कोरोना संक्रमित
पुलिस अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मृतक व घायल का कोरोना टेस्ट कराया गया। इसमें मृतक का शव कोरोना संक्रमित मिला। इसके बाद शव को कोरोना प्रोटोकाल के तहत पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया गया है। अब बुधवार को शव नगर निगम को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों की मौजूदगी में सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed