फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youth dies after auto-rickshaw overturns four days before his wedding.

Rohtak News: शादी से चार दिन पहले ऑटो रिक्शा पलटने से युवक की मौत

Sun, 21 Jun 2026 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 21 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after auto-rickshaw overturns four days before his wedding.
10-जसबीर। फाइल फोटो
रोहतक। गोहाना रोड पर घिलौड़ पुलिस चौकी के नजदीक शुक्रवार शाम पौने पांच बजे सामान से भरा ऑटो रिक्शा पलट गया। हादसे में चालक जसिया गांव निवासी जसबीर उर्फ पीना (32) की इसके नीचे दबने से मौत हो गई और उनके साथी गांव के ही सविन (30) घायल हो गए। चार दिन बाद जसबीर की शादी होनी थी।
विज्ञापन

गांव के युवक मीनू हुड्डा ने बताया कि धान की रोपाई का सीजन चल रहा है। गांव निवासी जसबीर उर्फ पीना शुक्रवार को ऑटो रिक्शा लेकर श्रमिकों का सामान लेने गोहाना गए थे। लौटते समय गांव से आधा किलोमीटर पहले घिलौड़ पुलिस चौकी के नजदीक अचानक ऑटो रिक्शा संतुलन बिगड़ने से पलट गया।
विज्ञापन

चालक जसबीर का सिर कनपटी साइड से सड़क पर टकरा गया। ऑटो रिक्शा भी ऊपर गिर गया। इससे जसबीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। साथी सविन गंभीर रूप से घायल हो गए। सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed