फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youth attacked with rod, cash snatched from uncle

युवक पर रॉड से हमला, चाचा से नकदी छीनी

Sat, 26 Mar 2022 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked with rod, cash snatched from uncle
रोहतक। शीतला माता मंदिर से दर्शन करके लौट रहे ककराना के युवक पर कैंटर चालक व उसके साथियों ने रॉड से हमला कर दिया और उसके चाचा से 3 हजार की नकदी छीनकर ले गए। दोनाें पक्षों में झगड़ा कैंटर द्वारा ऑटो को साइड मारने को लेकर हुआ। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ककराना गांव निवासी देवेंद्र ने दी शिकायत में बताया कि वह परिवार सहित शीतला माता मंदिर में दर्शन करने के लिए आया था। साथ में उसका भतीजा योगेश भी था। सुबह करीब 9 बजे जब दर्शन करके ऑटो से वापस लौट रहे थे तो भिवानी चौकी के नजदीक एक कैंटर चालक ने ऑटो को साइड मार दी। साइड लगने के बाद ऑटो चालक शिव शंकर व उसके भतीजे योगेश ने कैंटर चालक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने कैंटर नहीं रोका। आगे जाम के चलते कैंटर रुक गया। उन्होंने विरोध जताते हुए समझाने का प्रयास किया तो अभद्र व्यवहार करने लगा। भीड़ एकत्रित हो गई। दोनों पक्षों को अलग करके मामले को शांत कर दिया गया। जब वे कैंटर के पास से ऑटो की तरफ जाने लगे तो कैंटर चालक ने अपने साथियों को बुला लिया। आधा दर्जन युवकों ने रॉड व डंडों से हमला बोल दिया। उसके भतीजे योगेश के सिर में रॉड मारी गई। साथ ही मुंह व आंख के पास वार किया। वह लहूलुहान होकर गिर गया। जबकि उसे तीन-चार युवकों ने पकड़ लिया। जब से 3 हजार की नकदी निकाल कर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

....
योगेश की हालत चिंताजनक, नहीं आ रहा होश
अस्पताल में दाखिल योगेश की हालत चिंताजनक हैं। उसके सिर में राड लगी है। साथ ही आंख के पास भी गहरी चोट है। उसके चाचा देवेंद्र ने आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed