{"_id":"443ea5585a906853d99343b2a761f97b","slug":"younh-man-slapped-the-girl-in-bank-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में आई युवती को युवक ने मारा थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में आई युवती को युवक ने मारा थप्पड़
रोहतक
Updated Sat, 08 Nov 2014 03:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक से लौट रही युवती को एक युवक ने शुक्रवार दोपहर सरेराह थप्पड़ जड़
विज्ञापन
दिया। युवती ने रोते हुए पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। कंट्रोल रूम से
एक घंटे तक पीजीआई थाना और आर्य नगर चौकी में सूचना दी जाती रही, लेकिन
कार्रवाई नहीं हुई। महिला पीसीआर को भेजा गया।
बाद में मामला आर्य नगर चौकी इलाके का तय हुआ। हालांकि देर शाम चौकी प्रभारी ने बताया कि युवती ने कार्रवाई करवाने से मना कर दिया है। शुक्रवार सुबह 11 बजकर 38 मिनट पर पुलिस कंट्रोल रूम में एक युवती ने रोते हुए फोन आया। बताया कि वह बैंक में गई थी।
दिल्ली रोड स्थित एमडीयू की दुकानों में से एक युवक ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। युवक ने उसे बजरंग भवन फाटक के पास रोक लिया और बदतमीजी के बाद थप्पड़ मार दिया। पुलिस कंट्रोल रूम ने तुरंत पीजीआई थाना में सूचना दी।
कुछ देर बाद ही थाना पीजीआई से पुलिसकर्मी ने वापस कंट्रोल रूम में फोन कर बताया कि मामला आर्य नगर चौकी इलाके का है। आर्य नगर चौकी पुलिस को सूचना दी गई। इसी बीच कंट्रोल रूम से महिला पीसीआर को वीटी कर पावर हाउस चौक पर भेज दिया गया।
आर्य नगर चौकी से फोन पर सूचना दी गई कि मामला तो सीधा-सीधा पीजीआई थाना इलाके का है। एक घंटे तक दोनों थाने मामले को एक-दूसरे के इलाके का बताते रहे। महिला पीसीआर ने लड़की से पूछताछ की और बाद में मामला आर्य नगर चौकी का मिला।
आर्य नगर चौकी प्रभारी वेदप्रकाश ने बताया, लड़की को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया था। लेकिन लड़की ने कोई भी कार्रवाई कराने से साफ इनकार कर दिया। वह लड़का लड़की का जानकार ही था और दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था