फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   youngest brother murder

जमीन के लिए छोटे भाई को मार डाला

Mon, 11 Nov 2013 10:32 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Mon, 11 Nov 2013 10:32 PM IST
विज्ञापन
 youngest brother murder
सांपला कस्बे में मिस्त्री का काम करने वाले बिहार निवासी मिंटू मेहता की
विज्ञापन
हत्या उसके छोटे भाई ने ही की थी। सांपला पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए सूरत मेहता व लालू शाह को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकारा कि बिहार में जमीनी विवाद को लेकर भाइयों में आपसी झगड़ा था और इसी रंजिश के चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे का सरिया व चाकू बरामद कर लिया है बाकी दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संबंधित स्थानों पर छापेमारी कर रही है।


डीएसपी शमशेर सिंह दहिया ने बताया कि 31 अक्तूबर को गांव इस्माईला के पास खेत में पुलिस को एक युवक का शव लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ मिला था। इसी बीच शव की शिनाख्त सांपला में मिस्त्री का काम करने वाले बिहार निवासी मिंटू मेहता के रूप में हुई। जांच में खुलासा हुआ कि मिंटू मेहता व उसके भाई सूरत मेहता के बीच जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा चल रहा था और सूरत मेहता भी रेलवे रोड पर रहता है।


पुलिस ने देर रात सूरत मेहता व उसके साथी लालू शाह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सूरत मेहता ने बताया कि 26 अक्तूबर को उसने अपने साथी मनोज, विनोद व लालू शाह के साथ मिलकर अपने भाई की हत्या की और बाद में शव को इस्माईला के पास खेत में फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed