{"_id":"65df0fc6ee284a4b2c015bc7","slug":"younger-brother-dies-in-road-accident-on-brother-wedding-day-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातम में बदली खुशियां: घुड़चढ़ी के दौरान दुल्हे के पास आई खबर, छोटे भाई की सड़क दुर्घटना में चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातम में बदली खुशियां: घुड़चढ़ी के दौरान दुल्हे के पास आई खबर, छोटे भाई की सड़क दुर्घटना में चली गई जान
Wed, 28 Feb 2024 04:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, महम, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महम, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 28 Feb 2024 04:19 PM IST
सार
बरात 28 फरवरी को दोपहर दो बजे अजायब गांव में जानी थी।
विज्ञापन
गांव में उपस्थित लोग।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के महम कस्बे से सटे गांव इमलीगढ़ में खुशिया उस समय मातम में बदल गई जब घोड़ी पर बैठे दुल्हे को उसके छोटे भाई की मौत की खबर मिली। गांव में राजेश के पुत्र सचिन की शादी के अवसर पर दुल्हे की घुड़चढी निकाली जा रही थी। घटना 27 फरवरी रात साढे़ नो बजे की है। पूरा परिवार खुशी मना रहा था। महिलाएं गीत गा रहीं थीं।
तभी खबर मिली कि दुल्हे के छोटे भाई बीस वर्षीय साहिल की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सभी लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने साहिल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
तभी खबर मिली कि दुल्हे के छोटे भाई बीस वर्षीय साहिल की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सभी लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने साहिल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन