{"_id":"69b479ce9aadebab790a196a","slug":"young-woman-missing-from-jalandhar-family-searching-in-rohtak-rohtak-news-c-17-roh1019-823075-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जालंधर से लापता युवती को दो दिन से रोहतक में ढूंढ रहा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जालंधर से लापता युवती को दो दिन से रोहतक में ढूंढ रहा परिवार
विज्ञापन
रोहतक। पंजाब के जालंधर की युवती की तलाश में दो दिन से परिवार रोहतक में भटक रहा है। शक है कि युवती को पड़ोस के युवक ने बड़ा बाजार में छुपा रखा है। शुक्रवार को परिवार एसपी कार्यालय पहुंचा जहां सलाह दी गई कि पंजाब पुलिस को साथ लेकर आएं।
जालंधर निवासी नितिन ने बताया कि उनकी 18 साल की भतीजी तीन मार्च को सहेली के साथ घर से गई थी लेकिन नहीं लौटी। परिवार का कहना है कि उनको शक है कि उनके पड़ोस का युवक ही उसे बहला-फुसलाकर ले गया है।
जालंधर के थाना डिवीजन नंबर सात में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने परिवार को बताया कि पहले लड़की की लोकेशन दिल्ली की थी जो बाद में रोहतक में मिल रही है।
विज्ञापन
परिजन दो दिन से रोहतक में कभी सिटी थाना तो कभी पुरानी सब्जी मंडी थाने में जा रहे हैं क्योंकि युवती की लोकेशन बड़ा बाजार में आ रही है। परिजनों ने वीरवार को खुद ही बड़े बाजार में बताई गई लोकेशन पर जाकर ढूंढने का प्रयास किया लेकिन मकान के अंदर नहीं गए।
शुक्रवार सुबह परिजन लघु सचिवालय स्थित एसपी कार्यालय में पहुंचे जहां सलाह दी गई कि पंजाब पुलिस को साथ लेकर आएं। तभी स्थानीय पुलिस कुछ सहयोग कर सकती है। इसके बाद परिवार वापस पंजाब रवाना हो गया।
वर्जन
कानून के तहत पंजाब पुलिस की आग्रह पर ही स्थानीय पुलिस सहयोग कर सकती है। हालांकि, लड़की के परिवार के लोग उनसे आकर नहीं मिले हैं। - एसआई सुशील कुमार, पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी