फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Young voters are playing the role of destiny makers in the assembly elections.

Rohtak News: विधानसभा चुनाव में भाग्य विधाता की भूमिका में हैं युवा मतदाता

Mon, 09 Sep 2024 04:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 09 Sep 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Young voters are playing the role of destiny makers in the assembly elections.

विज्ञापन
रोहतक। विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल करने शुरू कर दिए हैं। मगर किसी भी पार्टी ने युवाओं के लिए रोजगार का रोडमैप तैयार नहीं किया। इस बार विधानसभा चुनाव में युवा मतदाता भाग्य विधाता की भूमिका में रहेंगे। जिले की चारों विधानसभा में सभी जाति और समुदायों के 42.3 फीसदी युवा मतदाता हैं। जो पार्टी अथवा प्रत्याशी इन युवाओं को आकर्षित करने में कामयाब होगा, चुनाव में उसी के सिर पर ताज सजेगा। चारों विस क्षेत्रों में 8,31,166 कुल मतदाता हैं, इनमें 39 साल तक के 3,51,886 मतदाता युवा हैं। इस तरह देखा जाए तो करीब 42.3 फीसदी मतदाता युवा हैं। 1,94,403 पुरुष युवा तो 1,57,478 महिला युवा मतदाता हैं।
जाति-समुदाय से ऊपर उठे तो गेम चेंजर कहलाएंगे युवा
अभी तक माना जाता था कि घर के बुजुर्ग और समाज के जो लोग कह देते थे, परिवार के सभी लोग उसी तरह मतदान करते थे। मगर अब चुनाव का परिदृश्य बदल रहा है। युवा अपने भविष्य को लेकर जागरूक हैं। जो उनकी बात करेगा, उसी को वह मतदान करेंगे। इस बार रोहतक का युवा गेम चेंजर साबित होगा।
विज्ञापन

जिले में 22 फीसदी हैं बुजुर्ग मतदाता
जिले में 22 फीसदी बुजुर्ग मतदाता भी अहम योगदान रखते हैं। यदि वह चाहे तो अपनी-अपनी विधानसभाओं की दिशा और दशा तय कर सकते हैं। चारों विधानसभाओं में पुरुष बुजुर्ग मतदाता की संख्या 86312 हैं, तो बुजुर्ग महिला मतदाताओं की संख्या 95,593 हैं। इसलिए इनकी कुल संख्या 1,81,905 है, जो करीब 22 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा रोहतक
पुरुष महिला कुल मतदाता
102114 95346 197460
18 से 39 वर्ष तक के युवा मतदाता
पुरुष महिला कुल मतदाता
41544 35927 77442

59 से 100 वर्ष तक के बुजुर्ग मतदाता
पुरुष महिला कुल बुजुर्ग मतदाता
24206 24076 48282

विधानसभा महम
पुरुष महिला कुल मतदाता

105877 92482 198359

19 से 39 वर्ष तक के युवा मतदाता

पुरुष महिला कुल मतदाता

48191 38705 86896

59 से 100 वर्ष तक के बुजुर्ग मतदाता

पुरुष महिला कुल मतदाता

19037 22183 41220
विधानसभा गढ़ी-सांपला किलाई

पुरुष महिला कुल मतदाता
1,17,669 1,02,366 2,20,035

19 से 39 वर्ष तक के युवा मतदाता

पुरुष महिला कुल मतदाता

525551 41498 94049

59 से 100 वर्ष तक के बुजुर्ग मतदाता

पुरुष महिला कुल मतदाता

22726 26135 48861

विधानसभा कलानौर

पुरुष महिला कुल मतदाता
114362 100950 215312
19 से 39 वर्ष तक के युवा मतदाता

पुरुष महिला कुल मतदाता

52117 41352 93469

59 से 100 वर्ष तक के बुजुर्ग मतदाता

पुरुष महिला कुल मतदाता

20343 23199 43542
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed