{"_id":"6b00b7a026dfa828ee014bec","slug":"young-talents-enthralled-the-audience-with-their-rohtak-news-c-17-roh1019-956790-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: युवा महोत्सव में युवा प्रतिभाओं ने लोककला की प्रस्तुति से बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: युवा महोत्सव में युवा प्रतिभाओं ने लोककला की प्रस्तुति से बांधा समा
विज्ञापन
36 रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के टैगोर ऑडिटोरियम में विजेओं को सम्मानित करते मुख्य अत
- फोटो : samvad
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के टैगोर ऑडिटोरियम में हरियाणा युवा महोत्सव-2026 के अंतर्गत दो दिवसीय जिलास्तरीय युवा महोत्सव के दूसरे दिन प्रतिभागियों ने लोककला में समां बांधा। विद्यार्थियों और युवा प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिये नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने दीप प्रज्वलित कर किया। भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणबीर ढाका और प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल विशिष्ट अतिथि रहे। धनखड़ ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में उनकी अहम भूमिका है।
महोत्सव में 30 टीमों के विद्यार्थियों ने लोकनृत्य, लोकगीत, गायन और नुक्कड़ नाटक सहित छह सांस्कृतिक विधाओं में प्रतिभा दिखाई। नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने, इसके सामाजिक और पारिवारिक दुष्परिणामों तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा मुख्य अतिथि और हरियाणा के मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी अभिमन्यु यादव विशिष्ट अतिथि रहे। दोनों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मंजू हुड्डा ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए नशा मुक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला।