फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Young man was murdered for speaking in favor of aunt's son

Rohtak News: बुआ के बेटे के पक्ष में बोलने पर की थी युवक की हत्या

Thu, 04 Jan 2024 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Young man was murdered for speaking in favor of aunt's son
रोहतक। पहरावर बाईपास पर शराब पार्टी के दौरान बुआ के बेटे के पक्ष में बोलने पर दिल्ली के युवक सुमित की चाकू मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने आरोपी खरावड़ गांव निवासी दीपक को गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस वारदात में प्रयोग चाकू को बरामद करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप दहिया ने बताया कि दिल्ली के कंझावला के नजदीक गांव जोंटी निवासी सुमित अपनी बुआ के घर खरावड़ आया हुआ था। उसके पिता ने बताया कि बुधवार रात करीब दो बजे सूचना मिली कि पहरावर बाईपास पर एक होटल के बाहर चाकू चले हैं, जिसमें घायल दिल्ली के जाेंटी गांव निवासी सुमित को पीजीआई में दाखिल कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस पहले घटनास्थल व इसके बाद पीजीआई पहुंची। मृतक के पिता मुकेश व सुमित की बुआ के लड़के अजय के बयान दर्ज किए गए। मुकेश ने बताया कि सोमवार को सुमित दिल्ली से रोहतक बुआ के घर आया था। बुधवार रात वह अजय के साथ खाना खाने के लिए आउटर बाईपास पर स्थित एक होटल पर पहुंचे। खाना खाने के दौरान अजय की खरावड़ गांव के युवक दीपक व बिजेंद्र उर्फ बिरजू से कहासुनी हो गई। बीच-बचाव होने के बाद अजय पहरावर चौक पर सामान लेने चला गया। इसी बीच सुमित पेशाब करने होटल के बाहर आया तो आरोपियों ने उसे घेर लिया और सीने में चाकू से वार कर दिया। चीख पुकार सुनकर अजय आया तो आरोपी जा चुके थे। मामले की सूचना परिजनाें को दी गई। वे लहूलुहान हालत में सुमित को लेकर पीजीआई पहुंचे, जहां मृतक के पिता मुकेश के बयान पर दीपक व बिजेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि अजय और दीपक की पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हो रही थी। सुमित बीच में बोल पड़ा। इसी बीच अजय शराब लेने चला गया। पीछे से दीपक ने सुमित को उस समय चाकू मार दिया, जब वह पेशाब करने होटल से बाहर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed