फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Young man used to harass woman by calling, hanged herself

Rohtak News: फोन कर महिला को परेशान करता था युवक, लगाया फंदा

Thu, 27 Feb 2025 02:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Young man used to harass woman by calling, hanged herself
26सीटीके52...ऋत्रि नगर में इसी मकान में महिला ने की आत्महत्या। संवाद - फोटो : संवाद
पुरानी सब्जी मंडी थाना क्षेत्र के ऋषिनगर में एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवक के बार-बार मोबाइल पर कॉल करने और प्रताड़ित किए जाने से वह परेशान थी।
विज्ञापन

पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर झज्जर के ढाकला गांव निवासी विकास के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

झज्जर जिले के गांव कासनी निवासी कुलदीप रोहतक की ऋषिनगर कॉलोनी में किराये के मकान में पत्नी सुष्मिता (26) और बेटी के साथ रह रहे थे। वह रोहतक में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। मंगलवार सुबह रोज की तरह वह ड्यूटी पर गए इनके बाद सुष्मिता ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिली तो कुलदीप पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सुष्मिता के शव को फंदे से उतारा और जांच पड़ताल की। मकान से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया। परिजन शव लेकर गांव के लिए रवाना हो गए।
मकान के साथ मोबाइल नंबर भी बदला, फिर भी नहीं माना आरोपी : पुलिस ने सुष्मिता के पति से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि एक युवक है। वह उनकी पत्नी को परेशान करता था। पहले वह रोहतक में ही दूसरे स्थान पर रहते थे, लेकिन वह परेशान करता था, इसलिए मकान बदलने के साथ पत्नी का मोबाइल नंबर भी बदल दिया, लेकिन युवक फिर भी परेशान करता रहता था।

आरोप है कि आए दिन कॉल करके पत्नी को प्रताड़ित करता था। कई बार उसे समझाया भी, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था।
आरोपी ने ही पति को फोन पर दी घटना की सूचना : पुलिस ने बताया कि महिला की मौत की जानकारी आरोपी विकास ने कुलदीप को कॉल करके दी थी। उसने बताया कि सुष्मिता ने कुछ कर लिया है और उसे संदेह है कि मामला गड़बड़ है। जल्दी घर चले जाओ तो कुलदीप ने पूछा कि वह कौन है तो उसने पड़ोसी बताते हुए फोन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed