फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Young man shot, who fired do not know

युवक को लगी गोली, नहीं पता किसने मारी

Sun, 09 Nov 2014 03:00 AM IST
रोहतक
रोहतक Updated Sun, 09 Nov 2014 03:00 AM IST
विज्ञापन
अप्पू घर के पास शनिवार रात 9 बजे गोली चलने से सनसनी फैल गई। यहां एक दुकान के बाहर एक कार आकर रुकी ही थी कि एकाएक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। फायरिंग होते ही युवकों ने कार को दौड़ा दिया। हरकत में आई पुलिस ने तुरंत कार का नंबर फ्लैश कर दिया और सारे शहर में नाकाबंदी कर दी।
विज्ञापन


पीजीआई के पास पीजीआई थाना प्रभारी ने कार को काबू किया तो उसमें एक घायल युवक मिला। घायल को पीजीआई में दाखिल कराया गया है। युवक की पहचान बलियाणा गांव निवासी अमित शर्मा के रूप में हुई है। पैसों के लेनदेन को लेकर युवक यहां अपने दो साथियों के साथ किसी से मिलने आया था।
विज्ञापन


युवक अभी खतरे से बाहर है। फायरिंग के पीछे साढ़े 8 लाख रुपये का लेनदेन बताया जा रहा है। पुलिस भी असमंजस में है कि आखिर गोली किसने चलाई। वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि फायरिंग घायल हुए पक्ष की ओर से ही की गई है। जो उनके ही साथी को लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साढ़े 8 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद : पीजीआई में दाखिल अमित शर्मा ने बताया कि 4-5 साल पहले उसके दोस्त प्रॉपर्टी डीलर दिनेश ने प्रेम नगर निवासी एक युवक को साढ़े 8 लाख रुपये दिए थे। युवक पैसे देने में आनाकानी कर रहा था। शनिवार शाम को युवक ने पैसे देने के लिए दिनेश को बुलाया था।

इस पर दिनेश के साथ वह और गांव निवासी दोस्त मिस्त्री गौरव भी कार में बैठकर बताए स्थान पर पहुंचे। वहां पर उक्त युवक और दो आदमी और बैठे थे। आरोप लगाया कि जैसे ही पैसे के लेनदेन को लेकर बात हुई तो उन्होंने एक दम से गोली चला दी। इस पर अमित और उसके साथी कार लेकर भाग लिए। अमित ने बताया कि उन्होंने एक फायर किया था। 

नहीं पता किसने चलाई गोली : मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दूसरे पक्ष का कहना है कि फायरिंग घायल हुए पक्ष की ओर से ही की गई है। जो उनके ही साथी को लग गई है। पुलिस इस मामले को लेकर माथापच्ची करती हुई नजर आई कि गोली किस पक्ष की ओर से चलाई गई है। देर रात तक पुलिस घायल के बयान दर्ज करने की कार्रवाई में लगी रही।


थाना सिविल लाइन के एसएचओ वजीर सिंह रेढू ने कहा कि घायल के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। गोली किसने चलाई है, अभी इस पर संशय है। जांच में जो सामने आएगा, उसके अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed