फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Young man murdered by stabbing him with a sharp weapon

Rohtak News: युवक की धारदार और नुकीले हथियार से वार कर हत्या

Mon, 19 May 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 19 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Young man murdered by stabbing him with a sharp weapon
फोटो 12: सोनीपत के गोहाना स्थित नागरिक अस्पताल में शव को खानपुर भेजने के लिए कागजी कार्रवाई करत
गोहाना। गांव मोई हुड्डा और पूठी के बीच स्थित रोड के किनारे खेत से युवक का शव मिला है। उसकी धारदार और नुकीले हथियार से वार करने के बाद हत्या करने के बाद शव को फेंका गया है। युवक का गला रेतने के साथ ही सिर, मुंह व कान पर वार किए गए हैं।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस ने शव को बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रखवा दिया है। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। गांव के चौकीदार के बयान पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव मोई हुड्डा निवासी चौकीदार कृष्ण ने सदर गोहाना थाना पुलिस को बताया कि वह रविवार सुबह पूठी रोड पर घूमने गया था। जब वह अरुण के खेत के पास पहुंचा तो देखा कि युवक का शव पड़ा है। उसकी गर्दन को धारदार हथियार से रेता गया था। इसके अलावा गर्दन पर धारदार हथियार से वार का बड़ा निशान था। साथ ही बाएं कान, मुंह और सिर पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव के पास से एक सर्जिकल ब्लेड (कटर), पेचकस और पेड़ से तोड़े हुए डंडे मिले। कुछ समय बाद अरुण भी मौके पर पहुंच गया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लाल सिंह, एएसआई संदीप कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने देखा कि युवक के दाएं हाथ की कलाई पर सोमबीर लिखा हुआ था। युवक की उम्र करीब 35 वर्ष है।
आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और की गई है और शव को लाकर यहां फेंका गया है। पुलिस ने पेचकस और कटर को कब्जे में ले लिया है। युवक ने काली टी-शर्ट और पायजामा पहना हुआ है। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस उसकी पहचान का प्रयास कर रही है। आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाकर सबूत जुटाए हैं। सदर थाना पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में भिजवाया, जहां से उसे बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर भेज दिया गया।

युवक की हत्या कर शव फेंका गया है। उसके पास ही धारदार हथियार व पेचकस मिला है। हत्या का मुकदमा दर्ज करने बाद युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। हमलावरों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। -इंस्पेक्टर लाल सिंह, थाना प्रभारी, सदर गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed