{"_id":"66af17dd1b5d1d3cc70bd7c6","slug":"young-man-killed-in-rohtak-by-stabbing-him-12-people-accused-of-murder-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: युवक की चाकू से हमला कर हत्या, 12 लोगों पर मर्डर का आरोप; नमस्ते नहीं किए तो दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: युवक की चाकू से हमला कर हत्या, 12 लोगों पर मर्डर का आरोप; नमस्ते नहीं किए तो दिया वारदात को अंजाम
Sun, 04 Aug 2024 11:25 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 04 Aug 2024 11:25 AM IST
सार
पाड़ा मोहल्ला निवासी रौनक अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था उसी समय तीन-चार युवक वहां से गुजरे और रौनक ने उन्हें नमस्ते नहीं की। इस पर दो युवक आए और रौनक को थप्पड़ मारने लगे उसने विरोध किया तो और अन्य युवक आए।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक के पुरानी सब्जी मंडी थाना क्षेत्र के पड़ा मोहल्ला में घर के बाहर खड़े एक युवक पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। पीड़ित परिजन की ओर से 12 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। हत्या के पीछे सिर्फ इतना कारण है कि उसने आरोपियों को नमस्ते न किया। जिस पर उसे सबक सिखाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद अभी पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पाड़ा मोहल्ला निवासी रौनक अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था उसी समय तीन-चार युवक वहां से गुजरे और रौनक ने उन्हें नमस्ते नहीं की। इस पर दो युवक आए और रौनक को थप्पड़ मारने लगे उसने विरोध किया तो और अन्य युवक आए। इसके बाद उनके बीच में हाथापाई हो गई। उसे समय आसपास के लोगों ने मामला शांत कर दिया था।
विज्ञापन
कुछ देर बाद 12 युवक इकट्ठे होकर आए और उन्होंने रौनक पर हमला बोल दिया जिसमें रौनक को चाकू मार कर घायल कर दिया था और आरोपी फरार हो गए। परिजन ने आनंद-फानन रौनक को पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर इलाज के दौरान रौनक ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
पाड़ा मोहल्ला निवासी रौनक पर कुछ यू कौन है हमला कर दिया था और उसे चाकू लगा था पीजीआइएमएस में भर्ती किया गया था और वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
सुनील कुमार, थाना प्रभारी पुरानी सब्जी मंडी रोहतक।
3 दिन पहले भी इसी तरह हत्या का किया गया था प्रयास
थाना पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र के माता दरवाजा चौक के पास एक युवा के अपने जीजा के साथ तरह पर खड़ा था उसी समय कुछ युवक आए और उन्होंने जबरन थप्पड़ मारकर उसे पीटना शुरू कर दिया था विरोध करने पर आरोपियों ने उसे पर गोली चला दी गोली युवक के सीने में लगी थी और अभी उसका इलाज चल रहा है। हालांकि युवक पर हुई हत्या के प्रयास के मामले में भी पुलिस अभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।