फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Young man from Shyam Colony cheated by posing as a bank employee

Rohtak News: श्याम कॉलोनी के युवक को बैंककर्मी बनकर ठगा

Sat, 06 Jan 2024 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 06 Jan 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Young man from Shyam Colony cheated by posing as a bank employee
रोहतक। हिसार रोड स्थित श्याम कॉलोनी के युवक को क्रेडिट कार्ड पर वेलकम बोनस प्वाइंट देने का झांसा देकर किसी ने 2 लाख 38 हजार 854 रुपये ठग लिए। आठ बार में इस राशि को ठगा गया। इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में श्याम कॉलोनी निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उसका निजी बैंक में खाता है, जिससे अपना मोबाइल नंबर जोड़ रखा है। साथ ही उसने क्रेडिट कार्ड भी बनवा रखा है। उसके पास कॉल आई, जिसमें युवक ने कहा कि वह बैंक से बोल रहा है। कहा, आपके क्रेडिट कार्ड पर ऑफर आया हुआ है। इसमें वेलकम बोनस प्वाइंट पर कैश मिल सकता है। भेजे गए लिंक पर क्रेडिट कार्ड का ब्योरा भरना होगा। सुरेंद्र ने बैंक कर्मी समझकर विश्वास कर लिया और लिंक पर क्लिक करके क्रेडिट कार्ड की डिटेल भर दी। साथ ही बैंक की ऐप डाउनलोड कर ली। थोड़ी देर बाद उसके पास कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि क्या आपने अपने क्रेडिट कार्ड की डिटेल भर दी है। जब तक वह कहे नहीं, तब तक कॉल मत काटना। जब पांच मिनट हो गई तो उसे शक हुआ और उसने कॉल कट करके मैसेज की जांच की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed