फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Young man due to tractor collision, soldier died before the collision of cruiser

ट्रैक्टर की टक्कर से युवक, क्रूजर की टक्कर से पूर्व फौजी की मौत

Mon, 07 Mar 2022 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Young man due to tractor collision, soldier died before the collision of cruiser
रोहतक। शहर के सुंदरपुर रोड पर जहां ट्रैक्टर की टक्कर में बाइक सवार टिटौली निवासी 27 वर्षीय विनय की मौत हो गई, वह डिलिवरी ब्वाय का कार्य करता था। उसका रविवार को रिश्ता तय होना था। वहीं, शिमली गांव के नजदीक साइकिल सवार पूर्व फौजी को क्रूजर चालक ने साइड मार दी। टक्कर में उसकी भी मौत हो गई। इस संबंध में सिटी व शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

निजी कंपनी में डिलिवरी ब्वॉय था विनय
पुलिस के मुताबिक टिटौली गांव निवासी सुरेश ने दी शिकायत में बताया कि वह नट बोल्ट फैक्टरी में कार्य करता है। उसका बड़ा बेटा विनय निजी कंपनी में डिलिवरी ब्वॉय के तौर पर काम करता था। शनिवार शाम करीब सात बजे बाइक पर घर जा रहा था। पीछे-पीछे वह भी जा रहा था। रास्ते में सुंदरपुर रोड पर वकील के बाग के नजदीक एक ट्रैक्टर चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। विनय सड़क पर गिर गया, जबकि ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। वह घायल बेटे को पीजीआई के ट्रामा सेंटर में लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिटी थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बाक्स
रिश्ता तय होने से एक दिन पहले हुआ हादसा
सुरेश ने बताया कि विनय का रविवार को रिश्ता तय होना था। इसके लिए भिवानी के गांव मुुंढाल से एक परिवार आना था, लेकिन इससे पहले ही ट्रैक्टर की टक्कर में बेटे की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहर पर सुबह पानी लेने जा रहा था बुजुर्ग
वहीं, शिमली गांव के पूर्व फौजी को नहर के नजदीक क्रूजर ने साइकिल पर जाते समय टक्कर मार दी। टक्कर में पूर्व फौजी की मौत हो गई। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक शिमली गांव निवासी रिंकु सिंह ने दी शिकायत में बताया कि उसके पिता रामकिशन (68) पूर्व फौजी थे। गांव में पीने के पानी की किल्लत है। ऐसे में रविवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे साइकिल पर पीने का पानी लेने के लिए नहर पर गए थे। पुल के ऊपर क्रूजर चालक ने साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर में उसके पिता सड़क पर जा गिरे और उनकी मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रूजर चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग का केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed