{"_id":"653ea2f3b0be3743eb04cd08","slug":"young-man-cheated-of-rs-518-lakh-by-making-obscene-video-rohtak-news-c-17-roh1018-282176-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अश्लील वीडियो बनाकर युवक से ठगे 5.18 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अश्लील वीडियो बनाकर युवक से ठगे 5.18 लाख रुपये
विज्ञापन
रोहतक। शहर की डीएलएफ कॉलोनी के युवक की अश्लील वीडियो बनाकर एक युवती वे दो युवकों ने 5.18 लाख रुपये ब्लैकमेल करने की धमकी देकर ठग लिए। इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में डीएलएफ कॉलोनी के युवक ने बताया कि 25 अक्तूबर की शाम करीब 6 बजे उसके पास व्हाट्सअप पर एक कॉल आई। कॉल रिसीव करने पर एक लड़की नग्न हालत में दिखाई दी। उसने तुरंत कॉल काट दी। 26 अक्तूबर को उसके पास एक युवक की कॉल आई। बोला, वह एसीपी क्राइम ब्रांच दिल्ली बोल रहा है। आपका एक अश्लील वीडियो आया है। यूट्यूब मैनेजर को कहकर इसे डिलिट करवा दो। इसके लिए युवक ने एक नंबर दिया। उस नंबर पर बात हुई तो दूसरी तरफ से बताया गया कि वह यू ट्यूब मैनेजर बोल रहा है। वीडियो डिलिट कराने के लिए 1 लाख 57 हजार 500 रुपये भेजने होंगे। उसने बताए गए अकाउंट में राशि भेज दी। इसके बाद फिर एसीपी क्राइम ब्रांच के नाम से युवक का फोन आया और कहा कि अभी वीडियो यूट्यूब से डिलिट हुई है। अगर पूरी तरह खत्म करवानी है तो 2 लाख 65 हजार रुपये और देने होंगे। उसने अपनी पत्नी के खाते से एक लाख 65 हजार रुपये और भेज दिए। आरोपियों ने उससे 5 लाख 18 हजार 700 रुपये ठग लिए।