फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Young boy murdered with axe in Rohtak Sampla

Haryana: दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से वार कर युवक को उतारा मौत के घाट, शराब के नशे में आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम

Mon, 06 Oct 2025 04:29 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर रोहतक Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 06 Oct 2025 04:29 PM IST
सार

आपसी विवाद में रोहतक के सांपला में 40 साल के शख्स की गली में शराब पीकर घूम रहे एक शख्स ने हत्या कर दी। इस घटना से हड़कंप मच गया है। दिनदहाड़े आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन
Young boy murdered with axe in Rohtak Sampla
सांपला में युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक जिले में लगातार दूसरे दिन हत्या की वारदात हुई है। सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे सांपला खंड के गांव गिझी में एक युवक ने अपने ही दोस्त को कुल्हाड़ी से काट दिया। सांपला पुलिस वारदात की जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गिझी गांव में 40 वर्षीय प्रदीप नाम के शख्स की हत्या हुई है। सूचना पाकर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। प्रदीप नाम के युवक का शव गली में पड़ा था। साथ ही ग्रामीणों की भीड़ जमा थी। प्रांरभिक जांच में पता चला है कि गांव का युवक शराब पीकर घूम रहा था। गली में उसकी प्रदीप के साथ कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


आरोपी ने प्रदीप पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। बचने के लिए शख्स भागने लगा तो आरोपी ने दूसरा वार भी कर दिया। इससे वह गली में ही गिर गया। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। वहीं, रविवार को जनता कॉलोनी में रेलवे रोड पर 21 वर्षीय जयदेव की डंडों से पीट-पीट कर हत्या की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed