Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   You can make a better future in civil service

Rohtak News: सिविल सेवा में बना सकते हैं बेहतर भविष्य

Tue, 21 Mar 2023 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
You can make a better future in civil service
रोहतक। लाखनमाजरा खंड शिक्षा अधिकारी रितु पंघाल ने कहा कि बारहवीं कक्षा के बाद विद्यार्थी अपने भविष्य को आकार देता है। विद्यार्थियों को अपनी रूचि के हिसाब से संकाय का चयन करना चाहिए। मेडिकल और नॉन मेडिकल के विद्यार्थियों के लिए संकाय चुनना आसान होता है, लेकिन कला संकाय के विद्यार्थियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। विद्यार्थी कला संकाय का चयन कर विभिन्न विभागों की परीक्षाएं दे सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कला संकाय के विद्यार्थी 12वीं के दौरान कई विषयों को गहराई से पढ़ते हैं जो कि उन्हें सिविल सेवा की परीक्षा की तैयारी में काफी मददगार साबित होगा। कला संकाय में सिविल सेवा के सभी विषयों को पढ़ाया जाता है। बारहवीं के बाद बीए के साथ सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। सिविल सेवा में किस्मत आजमा कर विद्यार्थी राष्ट्र और अपना सुनहरा भविष्य बना सकते हैं। सिविल सेवा के अंतर्गत कई विभागों की परीक्षाएं आयोजित की जाती है। इसमें यूपीएसई की परीक्षा प्रमुख है। देश के सभी प्रशासनिक अधिकारी इस परीक्षा में उत्तीर्ण होकर नियुक्त किए गए हैं। सिविल सेवा की परीक्षा की तैयारी के दौरान विद्यार्थियों को कुछ प्रमुख बातों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन


ऐसे करें सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी
-खुद को यूपीएससी के लिए तैयार करें- यूपीएससी की तैयारी करने से पहले विद्यार्थी खुद को मानसिक व शारीरिक रूप से तैयार कर लें। इस परीक्षा की तैयारी के दौरान विद्यार्थियों को कई मानसिक और शारीरिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यह संतुलन बनाए रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-टाइम-टेबल बनाकर पढ़ाई करें- परीक्षा की तैयारी के दौरान विद्यार्थी सुव्यवस्थित तौर से प्रत्येक दिन पढ़ने का टाइम-टेबल तैयार करें। ऐसा करने पर सभी विषयों को पढ़ने का समय मिल पाएगा।
-अखबार प्रत्येक दिन पढ़ें- परीक्षा की तैयारी के दौरान अखबार पढ़ना बहुत जरूरी है। अखबार के जरिए दुनियाभर की खबरें मिलती रहेंगी। अखबार में संपादकीय लेख जरूर पढ़ना चाहिए।
-वैकल्पिक विषय का चयन- वैकल्पिक विषय ऐसा चुनें जिससे आप अधिक परिचित हों, जिस विषय में रूचि हो उसी विषय का चयन करें। ऐसे में परीक्षा की तैयारी करना आसान रहेगा।

-एनसीईआरटी के किताबों को ज्यादा पढ़ें- सिविल सेवा की परीक्षा की तैयारी के दौरान एनसीईआरटी की किताबें ज्यादा पढ़ें। इससे परीक्षा का लगभग पाठ्यक्रम पूरा हो जाता है।
-रेगुलर मॉक टेस्ट दें- खुद का आंकलन करने का सबसे उत्तम तरीका है कि रेगुलर मॉक टेस्ट दें। इससे पता चल जाएगा परीक्षा को लेकर आप कितने तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed