फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Yogeshwar Dutt and Baba Ramdev will deliver the message of social harmony

सामाजिक सौहार्द का संदेश देने आएंगे योगेश्वर दत्त और बाबा रामदेव

Sun, 20 Mar 2016 02:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 20 Mar 2016 02:42 AM IST
विज्ञापन
 Yogeshwar Dutt and Baba Ramdev will deliver the message of social harmony
बाबा रामदेव
प्रदेश में दंगों से बिगड़े सामाजिक सौहार्द को दोबारा से कायम करने के लिए 3 अप्रैल को एक प्रदेश स्तरीय सद्भावना सम्मेलन होगा। शहर की नई अनाज मंडी में समरसता मंच हरियाणा के नेतृत्व में होने वाले सम्मेलन में पहलवान योगेश्वर दत्त, योग गुरु बाबा रामदेव सहित खेल और बॉलीवुड की कई हस्तियां आएंगी। इसके साथ ही, साधु-संत और 36 बिरादरी के प्रमुख भी पहुंचेंगे।
विज्ञापन


शौरी मार्केट में शनिवार को परमार्थ सेवी संगठन से जुड़ी सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों की बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए गोबिंद राम सिंघल ने कहा कि पिछले माह प्रदेश में जो कुछ भी हुआ है, उससे सामाजिक सौहार्द और भाईचारा बिगड़ गया है। इसे दोबारा से स्थापित करने के लिए ही सद्भावना सम्मेलन किया जा रहा है। इसमें संत, खेल और बॉलीवुड हस्तियां भी आएंगी। सम्मेलन में अभिनेता सतीश कौशिक, रणदीप हुड्डा, गायिका हिमानी कपूर, शतरंज खिलाड़ी अनुराधा बेनीवाल भी आएंगे 
विज्ञापन


ये संत पहुंचेंगे
सद्भावना अभियान और परमार्थ के संयोजक मंजुल पालीवाल ने बताया कि सद्भावना सम्मेलन में रामदेव, स्वामी ज्ञानानंद, जून पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद, संत तरुण सागर, राधा स्वामी दिनोद वाले हुजूर कंवर सिंह, स्वामी परम चैतन्य, महंत कपिलपुरी, महंत कर्णपुरी, स्वामी कालीदास, खरखौदा के स्वामी रामानंद, मुरथल से स्वामी दयानंद होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed