{"_id":"684b3fcb22599181d209211c","slug":"yoga-is-essential-to-keep-the-body-healthy-mayor-rohtak-news-c-17-roh1020-670886-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अनिवार्य : मेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अनिवार्य : मेयर
Fri, 13 Jun 2025 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 13 Jun 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
12सीटीके27-सुखपुरा स्थित कम्यूनिटी सेंटर में आयोजित योग शिविर में योग करते मेयर रामअवतार वाल्म
रोहतक। भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग का महत्व पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है। इसी संदेश को लेकर अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति रोहतक की ओर से सुखपुरा स्थित कम्युनिटी सेंटर में निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भोजन शरीर को जीवित रखने के लिए आवश्यक है, उसी प्रकार योग शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अनिवार्य है। उन्होंने उपस्थित साधकों को प्रतिदिन योग करने की प्रेरणा दी।
शिविर की शुरुआत योगाचार्य सरदार हवा सिंह सैनी के निर्देशन में हुई और उन्होंने बताया कि शिविर 14 जून तक चलेगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में योग शिक्षक ईश्वर अग्रवाल, देवी सिंह आर्य, समिति के प्रधान रामनारायण सैनी, महासचिव रामेश्वर सैनी, दयानंद शर्मा, रमेश जुनेजा, केएल बजाज, सुदेश गांधी, विजय कोचर, उषा कोचर, अशोक सैनी, बुधराम सैनी, प्रवीण कुमार और राजेंद्र सैनी सहित अनेक गण्यमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संवाद