फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Yagya is a foundation stone for making human life successful: Acharya Dev Krishna

यज्ञ मानव जीवन को सफल बनाने के लिए एक आधारशिला : आचार्य देव कृष्ण

Sun, 22 Dec 2024 08:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 08:23 PM IST
विज्ञापन
Yagya is a foundation stone for making human life successful: Acharya Dev Krishna
रोहतक। भक्तिधारा गोसेवा ट्रस्ट की ओर से श्रीमद् भागवत साप्ताहिक कथा ज्ञानयज्ञ के उपरांत यज्ञ व भंडारे का आयोजन रविवार को नेताजी सुभाष पार्क सुभाष नगर में किया गया। आचार्य धर्मवीर प्रसाद वेदपाठी के सानिध्य में वेदमंत्रों से यज्ञ प्रारंभ किया गया। कथा के मुख्य अतिथि डॉ. आदित्य बतरा व विशिष्ट अतिथि डॉ. पवन शर्मा, ईश्वर भारती और गुलशन डंग रहे।
विज्ञापन

कथावाचक आचार्य देव कृष्ण शौनक ने कथा के उपरांत बताया कि यज्ञ एक विशिष्ट वैज्ञानिक और आध्यात्मिक प्रक्रिया है। इससे मनुष्य अपने जीवन को सफल बना सकता है। यज्ञ से आध्यात्मिक संपदा की भी प्राप्ति होती है। श्रीमद्भागवत गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने यज्ञ करने वालों को परमगति की प्राप्ति की बात की है। यज्ञ एक अत्यंत ही प्राचीन पद्धति है, जिसे देश के सिद्ध-साधक संतों और ऋषि-मुनियों ने समय-समय पर लोक कल्याण के लिए कराया। यज्ञ में अग्निदेव की पूजा की जाती है। भगवान अग्नि प्रमुख देव हैं। आहुति को अग्निदेव अन्य देवताओं के पास ले जाते हैं। फिर वे ही देव प्रसन्न होकर उन छवियों के बदले कई गुना सुख, समृद्धि और अन्न-धन देते हैं।
विज्ञापन

यज्ञ मानव जीवन को सफल बनाने के लिए एक आधारशिला है। इसके कुछ भाग विशुद्ध आध्यात्मिक हैं। अग्नि पवित्र है और जहां यज्ञ होता है, वहां संपूर्ण वातावरण, पवित्र और देवमय बन जाता है। इस के साथ ही सप्ताह भर चले श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मनीष जैन, मंजूल पालिवाल, आचार्य विनोद कृष्ण, प्रमोद अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, संजय मलिक केएल बतरा, विजय भूटानी, प्रदीप सहगल, श्रीराम खुराना, सीमा अग्रवाल, कीर्ति चुग, बृजबाला,पूनम मक्कर, वीना सिंघल, ज्योति बतरा, नीलम पसरीजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed