फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Wrestling: Sakshi Malik raised the question about games in Gonda

Wrestling: साक्षी ने उठाया सवाल... जूनियर महिला पहलवान किस माहौल में कुश्ती लड़ने जाएंगी गोंडा

Sat, 23 Dec 2023 11:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 23 Dec 2023 11:15 PM IST
सार

साक्षी मलिक ने सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट किया है। जिसमें लिखा है कि शुक्रवार रात से परेशान हूं। कहा कि क्या देश में नंदनी नगर के अलावा कहीं और नेशनल गेम कराने की जगह नहीं है। 

विज्ञापन
Wrestling: Sakshi Malik raised the question about games in Gonda
बजरंग और साक्षी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

28 दिसंबर से गोंडा में जूनियर महिला पहलवानों का शिविर लगाने की सूचना पर साक्षी ने चिंता जताई है कि वे किस माहौल में कुश्ती लड़ने गोंडा जाएंगी। पहलवान साक्षी मलिक ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट किया है। इसमें कहा गया है कि मैंने कुश्ती छोड़ दी है, लेकिन शुक्रवार रात से परेशान हूं। वे जूनियर महिला पहलवान क्या करें जो मुझे फोन करके बता रही हैं कि दीदी इस 28 तारीख से जूनियर नेशनल होने हैं। नए कुश्ती फेडरेशन ने नंदनी नगर गोंडा में यह आयोजन कनाने का फैसला लिया है। गोंडा बृजभूषण का इलाका है।
विज्ञापन


अब आप सोचिए कि जूनियर महिला पहलवान किस माहौल में कुश्ती लड़ने वहां जाएंगी। क्या देश में नंदनी नगर के अलावा कहीं और नेशनल गेम कराने की जगह नहीं है क्या?.. समझ नहीं आ रहा कि क्या करूं। साक्षी की ये लाइनें न केवल उनकी चिंता को दर्शा रही हैं, बल्कि भावी महिला पहलवानों और उनके भविष्य पर भी सवाल खड़े कर रही है।
विज्ञापन


बजरंग पूनिया ने भी की पोस्ट शेयर
बजरंग पूनिया ने साक्षी मलिक की पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि खेल का मेनेजमेंट करने वाली कुश्ती फेडरेशन ने 24 घंटे के अंदर ही यह दिखा दिया है कि उन्होंने किसलिए फेडरेशन पर दबदबा बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed