फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Wrestlers Protest: Wrestlers boycott open ranking tournament to be held in Gonda

Wrestlers Protest: ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट का किया बहिष्कार, गोंडा पहुंचे पहलवानों ने किया वीडियो जारी

Fri, 20 Jan 2023 08:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 20 Jan 2023 08:50 PM IST
सार

दिल्ली के जंतर-मंतर में देश के पहलवानों का प्रदर्शन जारी है, उधर खिलाड़ियों के समर्थन में अन्य कुश्ती खिलाड़ी भी आगे आ रहे हैं। पहलवानों की मांग है कि बृजभूषण सिंह को हटाया जाए और कुश्ती संघ भंग किया जाए। साथ ही अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर महिला पहलवानों का यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप भी खिलाड़ियों ने लगाए हैं।

विज्ञापन
Wrestlers Protest: Wrestlers boycott open ranking tournament to be held in Gonda
खिलाड़ियों ने बहिष्कार का वीडियो किया जारी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला पहलवानों के उत्पीड़न मामले को लेकर आक्रोशित पहलवानों ने गोंडा में होने वाली ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट का बहिष्कार कर दिया है। गोंडा पहुंचे पहलवानों ने वीडियो जारी कर उत्पीड़न की शिकार महिला पहलवानों के समर्थन में टूर्नामेंट के बहिष्कार का फैसला लिया है। साथ ही पहलवानों के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन को भी समर्थन दिया है। इधर, एमडीयू के गेट नंबर दो के बाहर शहीद भगत सिंह युवा छात्र संगठन के सदस्यों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष का पुतला फूंक कर रोष जताया। 

विज्ञापन


मेहर सिंह अखाड़े समेत अन्य अखाड़ों के पहलवानों के साझा वायरल वीडियो में खिलाड़ियों ने गोंडा टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेने की बात साफ-साफ कही है। महिला पहलवानों से हुए उत्पीड़न को लेकर पहलवानों में गुस्सा है। इसी के चलते सभी ने टूर्नामेंट शामिल न होकर जंतर-मंतर में धरने पर पहुंचने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


पहलवानों का कहना है कि महिला पहलवानों के साथ गलत हुआ है। उसने हिम्मत करके अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई है। यही नहीं, गुजरात में भी इसी तरह का मामला सामने आया है। इसकी ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में कुश्ती संघ के अध्यक्ष की भूमिका पूरी तरह से संदिग्ध नजर आ रही है। इसलिए पहलवानों का टूर्नामेंट में हिस्सा लेने का मतलब ही नहीं बनता। वे अन्याय के खिलाफ पहलवानों के धरने का समर्थन करते हैं। 

कुश्ती संघ के अध्यक्ष का फूंका पुतला 
शहीद भगत सिंह युवा छात्र संगठन के अध्यक्ष प्रदीप मोटा ने कहा कि खेल जगत में हर रोज हो रहे घोटालों और कुकृत्यों से दुखी होकर संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया। कुश्ती संघ के अध्यक्ष का पुतला फूंका है। महिला पहलवान ने अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बावजूद मामले में कार्रवाई न होना निंदनीय है। महिला पहलवानों का यौन शोषण का खुलासा अपने आपमें मामले की गंभीरता को दर्शाता है।


एमडीयू के गेट नंबर दो के बाहर कुश्ती संघ के अध्यक्ष का पुतला फूंकते छात्र संगठन के सदस्य। 

खिलाड़ियों ने तो लखनऊ में राष्ट्रीय शिविर के दौरान कई कोच की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए हैं। इन पर भी महिला पहलवानों का शोषण करने का आरोप लगा है। इस मामले की गंभीरता से निष्पक्ष जांच करा कर सख्त कार्रवाई की जाए। इस मौके पर हिमांशु देसवाल, लक्ष्य मलिक, साहिल बुधवार, पारस, राहुल कुंडू, राहुल, साहिल, रोहित गिल, प्रवेश बाबा, रवि हुड्डा व अन्य छात्र मौजूद रहे।

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ हो कार्रवाई 
ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन (एआईडीएसओ) ने प्रदेश के महिला पहलवान से हुए उत्पीड़न मामले की निंदा की है। मामले के आरोपी भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष को तुरंत पद से बर्खास्त करने व गिरफ्तार कर सीबीआई जांच कराने की मांग की है। एआईडीएसओ खिलाड़ियों के आंदोलन में उनके साथ खड़ा रहने का आश्वासन भी दिया है।  

एआईडीएसओ के प्रदेश अध्यक्ष हरीश सैनी ने कहा कि महिला कोच को न्याय मिलने से पहले कुश्ती खिलाड़ियों के साथ यौन शोषण का मामला और सामने आ गया है। देश के लिए पदक लाने व मान बढ़ाने वाली बेटियों के साथ गलत हुआ है। देश व प्रदेश की जनता के लिए यह गंभीर चिंता का विषय है।


महिलाओं और खिलाड़ियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों से पता चलता है कि सरकार महिलाओं और खिलाड़ियों का कितना आदर करती है। सरकार भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष को पद से बर्खास्त करे। मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed