फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   wrestler Sakshi Malik says I would like to become president of wrestling association lok sabha election

Sakshi Malik: कुश्ती संघ का अध्यक्ष बनना चाहूंगी, साक्षी बोलीं- कुश्ती के लिए मैं... लोस चुनाव लड़ने पर ये कहा

Sat, 09 Mar 2024 09:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 09 Mar 2024 09:27 AM IST
सार

ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक का ने कहा कि कुश्ती मेरा पैशन है। मेरा प्यार है। पिछले 20 साल से कुश्ती खेल रही हूं। इसने मुझे इतना कुछ दिया, इसे छोड़ना आसान नहीं है। मैं डब्ल्यूएफआई (रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया) का अध्यक्ष बनना चाहूंगी।

विज्ञापन
wrestler Sakshi Malik says I would like to become president of wrestling association lok sabha election
Sakshi Malik - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक ने पहली बार भारतीय कुश्ती संघ का चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। शुक्रवार को उन्होंने साक्षात्कार का वीडियो एक्स पर शेयर कर कहा कि कुश्ती में सुधार के लिए वह डब्ल्यूएफआई (भारतीय कुश्ती संघ) का अध्यक्ष बनना चाहेंगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुश्ती मेरा पैशन है। मेरा प्यार है। पिछले 20 साल से कुश्ती खेल रही हूं। इसने मुझे इतना कुछ दिया, इसे छोड़ना आसान नहीं है। ओलंपिक मेडलिस्ट खिलाड़ी के कुश्ती छोड़ने से ही सुधार आए, यही सोचकर कुश्ती खेलने से संन्यास लिया, ऐसा नहीं हुआ। 
विज्ञापन


इसी कारण संघ अध्यक्ष बनना चाहती हूं। हालांकि उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर फिलहाल उनका कोई विचार नहीं है। भविष्य का कुछ पता नहीं।

साक्षी ने एक्स पर पोस्ट वीडियो में कहा कि हमने लंबा संघर्ष किया है। जनवरी में पहला प्रदर्शन हुआ था। इसमें नामी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। शुरू में लगा था कि हमारी बात सुन ली जाएगी। यह भी पता था कि बृजभूषण ताकतवर है। यह नहीं पता था कि वह इतना ताकतवर है कि साल बाद भी लड़ाई चल ही रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि आवाज पहले भी उठी। यह आवाज अकेली महिला खिलाड़ी ने उठाई। आवाज को आसानी से दबा दिया गया। अब तक आरोपों से बचने का प्रयास रहा, मगर अब मौका मिला तो कुश्ती संघ का चुनाव जरूर लडूंगी। मैं शुरू में सोचती थी कि लोग कहेंगे इन्हें तो फेडरेशन पर कब्जा चाहिए, इसलिए प्रदर्शन कर रहे हैं। 

यही सोचकर पहले कभी पद नहीं लिया। कुश्ती संघ में आकर नए खिलाड़ियों के लिए काम करूंगी। ग्राम और अखाड़ा स्तर पर खिलाड़ियों को अच्छी डाइट व अवसर मुहैया कराने का प्रयास रहेगा।

बहन-बेटियों की लड़ाई लड़ रहे हैं
साक्षी ने कहा कि हम कोई अलग लड़ाई नहीं लड़ रहे हैं। बहन-बेटियों की लड़ाई लड़ रहे हैं। कुश्ती ही नहीं, ऐसा हर जगह है, इसलिए इसमें सुधार हो। संजय सिंह ने न कभी कुश्ती की, न कभी इससे जुड़ा रहा। फिर क्यों उसी को वोट गए। जिस सिस्टम में बृजभूषण सरीखे लोग हैं, उसमें मैं कुश्ती नहीं खेल सकती। निराश होकर कुश्ती नहीं खेलने का फैसला लिया। मेरा प्रयास रहेगा कि उनके लिए लडूं। अपनी जूनियर को प्रोत्साहित कर सकू, ताकि वह देश के लिए स्वर्ण पदक जीत सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed