फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Wrestler Rohit will show his strength in Asian Championship

Rohtak News: एशियन चैंपियनशिप में दम दिखाएंगे पहलवान रोहित

Sat, 14 Jun 2025 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 14 Jun 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Wrestler Rohit will show his strength in Asian Championship
13सीटीके03...कुश्ती में दांव पेच लगाते रोहित। स्रोत: कोच
रोहतक। वियतनाम में 18 से 21 जून तक होने वाली अंडर-23 एशियन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे पहलवान रोहित के लिए यह सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि कई सालों के संघर्ष और अटूट संकल्प का परिणाम है।
विज्ञापन

2018 में कुश्ती की दुनिया में कदम रखने वाले रोहित के लिए यह सफर आसान नहीं रहा है। 2022 के अंत में उन्हें खेलते हुए कमर में गंभीर चोट भी लग गई थी। डॉक्टरों ने उन्हें खेल से दूर रहने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने चोट को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और कुश्ती पर फोकस रखा।
विज्ञापन

रोहित ने बताया कि उन्होंने परिवार के कहने पर कुश्ती खेलना शुरू किया था। पहले गांव के स्टेडियम में जाते थे। वहां खिलाड़ियों को खेलते देखकर उनकी भी कुश्ती में रुचि बढ़ती चली गई। रोहित के जीवन में सबसे बड़ा मोड़ 2023 में आया, जब उनके पिता सुरेश कुमार का देहांत हो गया। उनके पिता हरियाणा पुलिस में कार्यरत थे।

13सीटीके03...कुश्ती में दांव पेच लगाते रोहित। स्रोत: कोच

13सीटीके03...कुश्ती में दांव पेच लगाते रोहित। स्रोत: कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed