फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Wrestler Parvinder Dalal won the title of Bharat Kesari

Rohtak News: पहलवान परविंदर दलाल ने भारत केसरी का खिताब जीता

Wed, 12 Mar 2025 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Wrestler Parvinder Dalal won the title of Bharat Kesari
11सीटीके31-भारत केसरी का ​खिताब जीतने के बाद परविंदर दलाल को सम्मानित करते कोच सोनू व अन्य। स्र
रोहतक। श्री श्याम बाबा केसरी दंगल में जिले के मेहर सिंह अखाड़े के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। यह दंगल जींद के गांव पड़ाना धाम में आयोजित किया गया। कोच सोनू ने बताया कि अखाड़े के पहलवानों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए परविंदर दलाल ने भारत केसरी का खिताब जीता व 41 हजार रुपये का इनाम मिला।
विज्ञापन

वहीं, परविंदर नैन ने भारत केसरी में तीसरा स्थान प्राप्त किया व 11 हजार रुपये का इनाम मिला। सोनू ने बताया कि 60 किलोग्राम भार वर्ग में आकाश ने पहला स्थान प्राप्त किया और 15 हजार रुपये व ट्रॉफी जीती। कोच रणवीर ढाका ने विजेता पहलवानों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी अखाड़े के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन से अखाड़े का नाम रोशन किया है। कोच रवि अहलावत, कोच जयवीर हुड्डा, कोच रिंकू, कोच हरदीप सिंह व अखाड़ा संचालक मोहित मलिक ने भी विजेता पहलवानों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed