फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Wrestler Manisha won bronze medal in the fourth ranking series

Rohtak News: चौथी रैंकिंग सीरीज में पहलान मनीषा ने जीता कांस्य पदक

Mon, 21 Jul 2025 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 21 Jul 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Wrestler Manisha won bronze medal in the fourth ranking series
मनीषा भानवाला को विजेता घो​षित करता रेफरी। स्रोत: कोच
रोहतक। चौथी रैंकिंग सीरीज पोल्याक इमरे और वर्गा जानोस मेमोरियल में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए रोहतक की बेटी पहलवान मनीषा भनवाला ने कांस्य पदक जीता। यह प्रतियोगिता 17 से 20 जुलाई तक हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित की गई। कोच मनदीप ने विजेता खिलाड़ी को बधाई दी।
विज्ञापन

मनीषा ने बताया कि फिट होने के लिए कुश्ती खेलना शुरू किया था लेकिन फिर रुचि बन गई। 2022 में सीनियर एशियन गेम्स में भाग लेने जा रही थी तो उसी दिन पिता सुरेश का निधन हो गया था। शाम को मेरी फ्लाइट थी। दुखी होकर घर से गई थी लेकिन इसी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

अभी ओलंपिक की तैयारी कर रही हूं। छोटूराम स्टेडियम में कोच मनदीप के पास अभ्यास करती हूं और सन सिटी में रहती हूं। उन्होंने बताया कि आउट स्टैंडिंग स्पोर्ट्स पर्सन (ओएसपी) से रोहतक में जूनियर कोच हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2016 साउथ एशियन में स्वर्ण पदक, 2017 कॉमनवेल्थ गेम में कांस्य, 2022 वर्ल्ड रैंकिंग में स्वर्ण 2023 वर्ल्ड रैंकिंग में कांस्य पदक जीता। 2025 में सीनियर एशियन चैंपियनशिप में चैंपियन बनी हूं। 7 साल बाद कोई भारत की लड़की चैंपियन बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed